जाम की समस्या से निजात की मांग
शहर के पश्चिमपाली चौक पर अक्सर जाम की समस्या हो जाती है
किशनगंज शहर के पश्चिमपाली चौक पर अक्सर जाम की समस्या हो जाती है. आए दिन लगने वाले जाम से स्थानीय लोगों व राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. शहर में उक्त जगह पर सड़कों पर फेरीवालों का अतिक्रमण और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी और यत्र-तत्र खड़े वाहनों की वजह से जाम लग जाता है. जाम की वजह से वाहनों को जाम में फंसा रहना पड़ता है. जाम की इस बढ़ती समस्या से लोगो को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है. हालांकि यातायात थाना पुलिस के द्वारा जाम की समस्या के निदान को लेकर समय समय पर पहल की जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










