ePaper

मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना के तहत 50 छात्र-छात्राएं शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना

Updated at : 24 Feb 2026 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना के तहत 50 छात्र-छात्राएं शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना

ऐसे भ्रमण से बच्चों का बौद्धिक विकास होता है और उन्हें नई चीजों को देखने-समझने का अवसर मिलता है.

विज्ञापन

किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चिल्हनियां पंचायत के मध्य विद्यालय कुंवाड़ी से मंगलवार को मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना के तहत 50 छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख उजाला परवीन, पंचायत के मुखिया मोफत लाल ऋषिदेव, वीएसएस अध्यक्ष उमेश कुमार मंडल तथा प्रधानाध्यापक राघवेंद्र तिवारी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया. सभी छात्र-छात्राओं को कोसियार गांव पार्क के शैक्षणिक भ्रमण पर भेजा गया. इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख उजाला परवीन ने कहा कि मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना का उद्देश्य बच्चों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक एवं सामाजिक ज्ञान से भी जोड़ना है. ऐसे भ्रमण से बच्चों का बौद्धिक विकास होता है और उन्हें नई चीजों को देखने-समझने का अवसर मिलता है. मुखिया मोफत लाल ऋषिदेव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों के लिए यह योजना अत्यंत लाभकारी है, जिससे उनमें आत्मविश्वास और सीखने की ललक बढ़ती है. प्रधानाध्यापक राघवेंद्र तिवारी ने बताया कि विद्यालय परिवार की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां की गई हैं. छात्रों की सुरक्षा एवं अनुशासन का विशेष ध्यान रखा गया है. शिक्षकों की टीम भी बच्चों के साथ भ्रमण पर गई है, ताकि वे स्थल पर महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कर सकें.रवाना होने से पहले छात्रों में काफी उत्साह देखा गया. अभिभावकों ने भी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित एवं सफल भ्रमण की कामना की. यह शैक्षणिक परिभ्रमण न केवल बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक सिद्ध होगा, बल्कि उनके समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन