ePaper

जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता में ठाकुरगंज प्रखंड के छात्र-छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Updated at : 24 Feb 2026 8:56 PM (IST)
विज्ञापन
जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता में ठाकुरगंज प्रखंड के छात्र-छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

विज्ञान प्रदर्शनी में द्वितीय स्थान उत्क्रमित उच्च विद्यालय गलगलिया द्वारा प्राप्त किया गया.

विज्ञापन

ठाकुरगंज जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई श्रेणियों में शीर्ष स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया.कृत्रिम बुद्धिमत्ता- विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान उत्क्रमित मध्य विद्यालय, हुलहुली (ठाकुरगंज) के प्रतिभागी सुष्मिता कुमारी एवं आयुष कुमार ने अपने अभिनव एवं प्रभावशाली प्रोजेक्ट के माध्यम से प्राप्त किया. वही विकसित भारत (9-12) – क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान उत्क्रमित उच्च विद्यालय जंगलाभीटा के छात्र देवानंद कुमार ने प्राप्त किया. इसी तरह क्वांटम श्रेणी (9-12) – विज्ञान प्रदर्शनी में द्वितीय स्थान उत्क्रमित उच्च विद्यालय गलगलिया द्वारा प्राप्त किया गया. वहीं विकसित भारत (9-12)- विज्ञान प्रदर्शनी में उत्क्रमित उच्च विद्यालय कादोगांव ने द्वितीय स्थान हासिल किया तो उ उच्च विद्यालय जंगलाभीटा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. वही विकसित भारत (6–8) – विज्ञान प्रदर्शनी में उत्क्रमित मध्य विद्यालय, आम बारी (ठाकुरगंज) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. वहीं प्रखंड के विद्यालयों के छात्रों की इस उपलब्धि पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अवधेश कुमार शर्मा ने सभी प्रतिभागियों, विजेताओं एवं मार्गदर्शक शिक्षकों को शुभकामनाएं दी.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन