ePaper

मुखिया ने सड़क व चाहरदिवारी निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

Updated at : 23 Aug 2024 8:41 PM (IST)
विज्ञापन
मुखिया ने सड़क व चाहरदिवारी निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

दिघलबैंक पंचायत में विकास कार्यों को आगे बढ़ते हुए स्थानीय मुखिया पूनम देवी ने शुक्रवार को पंचायत के दो प्रमुख कार्यों का शिलान्यास किया.

विज्ञापन

दिघलबैंक.दिघलबैंक पंचायत में विकास कार्यों को आगे बढ़ते हुए स्थानीय मुखिया पूनम देवी ने शुक्रवार को पंचायत के दो प्रमुख कार्यों का शिलान्यास किया. जिसमें कब्रिस्तान की चार दिवारी व एक पीसीसी सड़क शामिल है. इस कार्यों से सैकड़ो लोगों को लाभ पहुंचेगा. हरवाडांगा में अल-कादरी कब्रिस्तान के चारदीवारी एवं मुख्य सड़क एसएच 99 से पूर्व मुखिया रामप्रसाद सिंह के घर हों कर सहत लाल सहनी के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास मुखिया पुनम देवी, सरपंच पार्वती टुडू एवं अल-कादरी कब्रिस्तान कमिटी हरुवाडंगा के सदस्यों ने किया, कब्रिस्तान के चारदीवारी निर्माण के खुशी में अल-कादरी कब्रिस्तान कमिटी ने मिठाई बाँट कर, मुखिया ज़ी पुष्पगुच्छ दें कर ख़ुशी मनाया. इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि गणेश कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन