अग्निशमन अधिकारियों ने टेढ़ागाछ के विद्यालयों में लोगों को अगलगी से बचाव के बताये तरीके
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Sep 2024 8:11 PM
टेढ़ागाछ प्रखंड के अग्निशामक विभाग द्वारा अगलगी की घटना से बचाव के लिए सरकारी विद्यालय व विभिन्न निजी संस्थानों में जागरूकता अभियान चलाया गया.
टेढ़ागाछ. टेढ़ागाछ प्रखंड के अग्निशामक विभाग द्वारा अगलगी की घटना से बचाव के लिए सरकारी विद्यालय व विभिन्न निजी संस्थानों में जागरूकता अभियान चलाया गया. मिली जानकारी के अनुसार टेढ़ागाछ प्रखंड के मध्य विद्यालय मटियारी में शिक्षकों व बच्चों, गैस एजेंसी व शोरूम में कर्मियों को जागरूक किया गया. अनुमंडल अग्निक पदाधिकारी मदन कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सबसे पहले सुरक्षा के दृष्टिकोण से लगे उपकरण, अग्निक उपकरण का भौतिक सत्यापन किया गया. इसके बाद कर्मियों को आग से बचाव की जानकारी दी गई. अनुमंडल अग्निसामालय पदाधिकारी मदन कुमार ने बताया कि अलग अलग क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है. यह भी बताया गया कि अगर गैस सिलेंडर में अचानक आग लग जाती है तो धैर्य रखते हुए आग पर काबू पाया जा सकता है. साथ ही अन्य जानकारियां दी गई. यह भी बताया गया कि अगर अगलगी की घटना हो जाये तो तत्काल क्या करना चाहिए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










