ePaper

जिला स्तरीय विज्ञान व गणित मेले में ठाकुरगंज के विद्यालयों के छात्रों ने किया बेहतर प्रदर्शन

Updated at : 22 Jan 2026 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
जिला स्तरीय विज्ञान व गणित मेले में ठाकुरगंज के विद्यालयों के छात्रों ने किया बेहतर प्रदर्शन

प्रखंड वासियों में हर्ष

विज्ञापन

ठाकुरगंज. जिला स्तरीय विज्ञान एवं गणित मेले में ठाकुरगंज प्रखंड के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन किया है. इससे प्रखंड वासियों में हर्ष व्याप्त है. बताते चलें कि इस आयोजन में ठाकुरगंज प्रखंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गणित प्रदर्शनी में प्रथम स्थान व विज्ञान प्रदर्शनी में तृतीय स्थान प्राप्त किया. सनद रहे गणित प्रदर्शनी में यूएमएस लोधा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि विज्ञान प्रदर्शनी में यूएमएस बरमानी ने तृतीय स्थान हासिल कर प्रखंड की शैक्षणिक गुणवत्ता को सशक्त रूप से प्रस्तुत किया. इस उल्लेखनीय सफलता पर ठाकुरगंज के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अवधेश कुमार शर्मा ने सभी सफल विद्यालयों, प्रतिभागी विद्यार्थियों एवं मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई व शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन, विद्यालय प्रशासन की सकारात्मक सोच व सतत शैक्षणिक प्रयासों का प्रतिफल है. उन्होंने यह भी कहा कि सीमित संसाधनों में भी यदि सही दिशा, नवाचार और समर्पण हो, तो असाधारण परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं. आशा व्यक्त की कि यह उपलब्धि अन्य विद्यालयों एवं प्रखंडों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी. इससे विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, तार्किक क्षमता व रचनात्मकता को और अधिक बल मिलेगा. उन्होंने विश्वास जताया कि ठाकुरगंज प्रखंड भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में इसी प्रकार नये कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा और जिले का गौरव बढ़ता रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन