अवर निरीक्षक को दी गई भावभीनी विदाई

Updated:
विज्ञापन
अवर निरीक्षक को दी गई भावभीनी विदाई

पोठिया थाना क्षेत्र के चिचुआबाड़ी ओपी में सोमवार को एक विदाई समारोह का आयोजन कर पुलिस अवर निरीक्षक सुरेश प्रसाद सिंह को भावभीनी विदाई दी गई

विज्ञापन

पहाड़कट्टा पोठिया थाना क्षेत्र के चिचुआबाड़ी ओपी में सोमवार को एक विदाई समारोह का आयोजन कर पुलिस अवर निरीक्षक सुरेश प्रसाद सिंह को भावभीनी विदाई दी गई. आयोजित समारोह में दर्जनों स्थानीय लोग उपस्थित थे. चार वर्षो से सेवा दे रहे पुअनि सुरेश प्रसाद सिंह का नालंदा जिला स्थानांतरण हो गया है. इस दौरान लोगों ने उनके बेहतर पुलिसिंग की प्रशंसा की और उपहार स्वरूप अंग वस्त्र, गुलदस्ता आदि भेंट किया. ओपी में कार्यरत सभी पुलिस कर्मियों ने भी सुरेश प्रसाद सिंह के कार्यकाल में उनके हंसमुख व्यवहार की प्रशंसा करते सभी के आंखों से आंशु छलक पड़े. इस अवसर पर ओपी थानाध्यक्ष मुनि लाल पासवान, सुनील कुमार, राकेश मौर्य, संजीव कुमार, मो बबलू, रजाउल्हा खान सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन