लोकतंत्र बचाओ दिवस पर भाजपा ने याद किए आपातकाल के काले दिन

Edited by Shruti Kumari
Updated:
विज्ञापन

ठाकुरगंज में आयोजित लोकतंत्र बचाओ दिवस कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता.

Emergency 50 Years: ठाकुरगंज में भाजपा ने लोकतंत्र बचाओ दिवस मनाकर आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर लोकतंत्र सेनानियों को श्रद्धांजलि दी. नेताओं ने आपातकाल को लोकतंत्र का काला अध्याय बताते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया.

विज्ञापन

ठाकुरगंज से बच्छराज नखत की रिपोर्ट:

Emergency 50 Years: भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में गुरुवार को ठाकुरगंज में ‘लोकतंत्र बचाओ दिवस’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने वर्ष 1975 में लगाए गए आपातकाल को याद करते हुए लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की.

कार्यक्रम में वक्ताओं ने 25 जून 1975 को लागू किए गए आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय बताया और कहा कि उस दौर में नागरिक अधिकारों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं पर गंभीर आघात पहुंचाया गया था.

सत्ता के अहंकार में लगाया गया था आपातकाल : बिजली सिंह

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष बिजली सिंह ने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने सत्ता के अहंकार में देश पर आपातकाल थोप दिया था. उन्होंने कहा कि उस दौरान हजारों राजनीतिक कार्यकर्ताओं को जेलों में बंद कर दिया गया और प्रेस की स्वतंत्रता पर भी अंकुश लगाया गया.

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए नागरिकों का जागरूक रहना आवश्यक है और लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है.

युवाओं को इतिहास जानने की जरूरत : गौतम चंद्रवंशी

निर्वतमान युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गौतम चंद्रवंशी ने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय माना जाता है. उन्होंने युवाओं से उस दौर के इतिहास को समझने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सजग रहने का आह्वान किया.

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र केवल एक व्यवस्था नहीं, बल्कि देश की आत्मा है, जिसकी रक्षा के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी भूमिका निभानी चाहिए.

यह भी पढ़ें: आपातकाल के समय लोकतंत्र के लिए जेल गए, बेटी को 11 महीने बाद देखा… अब पेंशन के लिए इंतजार

लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध भाजपा : गौरव गुप्ता

भाजपा जिला मंत्री गौरव गुप्ता ने कहा कि आपातकाल के दौरान अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को सीमित कर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास किया गया था. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है.

लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष को किया याद

ठाकुरगंज ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मुकेश हेंब्रम ने कहा कि आपातकाल के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और जनसंघ से जुड़े कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए कठिन संघर्ष किया था. उनके त्याग और बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा.

कार्यक्रम के अंत में आपातकाल के दौरान संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प भी दोहराया.

कार्यक्रम में भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन