मंडल कारा में सजा काट रहे वृद्ध बंदी की मौत

Updated at : 22 Mar 2026 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
मंडल कारा में सजा काट रहे वृद्ध बंदी की मौत

मंडल कारा में सजा काट रहे वृद्ध बंदी की मौत

विज्ञापन

ठाकुरगंज के मल्हाबारी निवासी कैलाश कामती ने सदर अस्पताल में तोड़ा दम

शराब मामले में काट रहा था सजा, बीडीओ की निगरानी में हुआ शव का पोस्टमार्टम

किशनगंज. किशनगंज मंडल कारा में बंद एक सजायाफ्ता बंदी की शनिवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक की पहचान ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के मल्हाबारी निवासी 60 वर्षीय कैलाश कामती के रूप में हुई है. जेल प्रशासन के अनुसार, बंदी लंबे समय से बीमार चल रहा था व शनिवार की रात अचानक उसकी तबीयत अधिक बिगड़ गई, जिसके बाद उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

जानकारी के अनुसार, कैलाश कामती के विरुद्ध ठाकुरगंज थाना कांड संख्या 37/17 के तहत उत्पाद अधिनियम (शराब मामला) में मामला दर्ज था. इस मामले में न्यायालय द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद वह मंडल कारा में अपनी सजा काट रहा था. जेल अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बंदी पूर्व से ही गंभीर बीमारियों से जूझ रहा था व उसका नियमित इलाज चल रहा था.

कुष्ठ रोग समेत अन्य बीमारियों से था पीड़ित

जेल अधीक्षक ने बताया कि मृतक बंदी कुष्ठ रोग (लेप्रोसी) से ग्रसित था. सदर अस्पताल के चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार जारी था. शनिवार की शाम अचानक स्वास्थ्य में गिरावट आने पर उसे बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका. चिकित्सकों के अनुसार, अस्पताल पहुंचने से पहले या पहुंचने के तुरंत बाद उसकी मृत्यु हो गयी थी.

प्रशासनिक निगरानी में कानूनी प्रक्रिया

बंदी की मौत की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन व जिला प्रशासन सक्रिय हो गया. डीएम विशाल राज के निर्देश पर किशनगंज सदर बीडीओ कर्मवीर की उपस्थिति में पूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी की गयी. बीडीओ की प्रत्यक्ष निगरानी में शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम करवाया गया. जेल प्रशासन ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों का आधिकारिक खुलासा हो सकेगा.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन