डंफर व ट्रक में भीषण टक्कर, तीन की मौत व एक इलाजरत
Updated at : 19 Jan 2026 11:33 PM (IST)
विज्ञापन

अररिया गललिया राष्ट्रीय राजमार्ग 327 ई पर सुखानी थानाक्षेत्र स्थित गंभीरगढ़ चौक के समीप एक ही लेन पर डंपर व ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गयी
विज्ञापन
-टक्कर के बाद डंफर में लगी भीषण आग, आग में झुलस कर हुई मौत
पौआखाली
अररिया गललिया राष्ट्रीय राजमार्ग 327 ई पर सुखानी थानाक्षेत्र स्थित गंभीरगढ़ चौक के समीप एक ही लेन पर डंपर व ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गयी. इसके बाद डंपर में आग लग गयी. इस वजह से वाहनों में सवार तीन लोगों की मौत हो गई है, इसकी पुष्टि पुलिस ने की है. जबकि एक की जान बचा ली गई है, जिसे इलाज के लिए भेज दिया गया है. यह सड़क दुर्घटना सोमवार के दिन दोपहर में घटी है. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डंपर में भीषण आग लग गई, जिससे सवार तीन लोगों की झुलसकर मौके पर ही मौत हो गई है. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक जान-माल का भारी नुकसान हो चुका था. मौके पर ठाकुरगंज एसडीपीओ मंगलेश कुमार सिंह सहित कई थानों की पुलिस बचाव करने में लग गये थे. स्थानीय ग्रामीणों ने भी राहत बचाव कार्य में काफी मदद की है. समाचार प्रेषण तक पुलिस प्रशासन वाहनों के अंदर झुलसकर मारे गए लोगों के शवों को निकालने में जुटे थें. पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है. डंपर का चालक और खलासी तथा ट्रक का चालक की मौत हो गयी. एसडीपीओ ने बताया कि एक वाहन में चावल और एक में गिट्टी लदे होने की जानकारी है. उन्होंने बताया कि सड़क के एक लेन में निर्माण कार्य होने के चलते डाइवर्जन के कारण एक ही लेन पर दोनों वाहनों का परिचालन हो रहा था. हालांकि मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है, एसडीपीओ ने बताया कि इस हादसे में सुरक्षित बचे व्यक्ति से पूछताछ के बाद सबकुछ क्लियर हो जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




