जलालपुर गांव में कलश शोभायात्रा के साथ हुई हरिनाम संकीर्तन

Published by : AWADHESH KUMAR Updated At : 10 Apr 2026 6:47 PM

विज्ञापन

पोठिया प्रखंड के फाला पंचायत अंतर्गत जलालपुर गांव में दो दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया. अष्टयाम का शुरुआत गुरुवार को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुई

विज्ञापन

पहाड़कट्टा पोठिया प्रखंड के फाला पंचायत अंतर्गत जलालपुर गांव में दो दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया. अष्टयाम का शुरुआत गुरुवार को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुई. बताते चले की स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से प्रत्येक वर्ष दो दिवसीय अष्टयाम का आयोजन होता रहा है. अनुष्ठान स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही जुटी थी. फाला, जलालपुर, दलूआबस्ती गांवों से 151 महिला श्रद्धालुओं ने कलश शोभायात्रा के साथ अनुष्ठान स्थल से जय श्री राम के नारे लगाती हुई बारहघरिया स्थित महानंदा घाट पहुंची. जहां से महिला श्रद्धालु कलश में नदी का पवित्र जल लेकर अनुष्ठान स्थल पहुंची. गांव के पुरोहित अमित झा ने कलशों के पवित्र जल से अनुष्ठान स्थल का मंत्रोचारण के साथ शुद्धिकरण किया. शुक्रवार को पुरोहित ने अष्टयाम का संकल्प विधिवत वैदिक मंत्रोचारण के साथ कर हरे राम-हरे कृष्ण की धुन से संपूर्ण गांव गूंजने लगा. जो लगातार 48 घंटा तक जारी रहेगी. ग्रामीण नागेंद्र सिंह, संजीव सिंह, वीर सिंह आदि ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में आसपास के कई गांवों से कीर्तन मंडली पहुंचे हुए है. लगातार 48 घंटे की अष्टयाम में एक नाम कीर्तन के साथ-साथ ग्रामीण कलाकारों के द्वारा रामायण कथा पर आधारित रामलीला पाठ भी प्रस्तुत की जाएगी. वीर सिंह ने कहा कि हरिनाम संकीर्तन लोगों को एकजुट कर शांति, भाईचारे और सद्बुध्दि का मार्ग दिखाता.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन