अनुसंधान के दौरान स्थल पर अवश्य जाएं, बिना कारण कांडों को लंबित न रखें
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Jul 2024 11:04 PM
मुख्यालय डीएसपी अशोक कुमार ने शनिवार को महिला थाने का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान डीएसपी कुमार ने कांडों की समीक्षा की.
किशनगंज. मुख्यालय डीएसपी अशोक कुमार ने शनिवार को महिला थाने का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान डीएसपी कुमार ने कांडों की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने थाने की साफ-सफाई, आगंतुकों के पहुंचने पर व्यवस्था आदि का भी जायजा लिया. विशेष रूप से कांडों का निरीक्षण किया. डीएसपी ने पूरे थाना परिसर का जायजा लिया. डीएसपी ने थाना की संचिकाओं की भी अद्यतन स्थिति की जानकारी ली. साथ ही विभिन्न कांडों की भी समीक्षा की. एसपी ने लंबित कांडो के समय पर निष्पादन का निर्देश दिया. गम्भीर मामलों में दर्ज हुए कांडों को प्राथमिकता लेते हुए निष्पादन का निर्देश दिया. इसके बाद डीएसपी ने थाने के पुलिस पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिया. वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान पर विशेष जोर देने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि केस के अनुसंधानकर्ता अनुसंधान के दौरान स्थल पर अवश्य जाएं ताकि निर्दोष न फंसे और दोषियों को सजा दिलायी जा सके. साथ ही यह भी निर्देश दिया कि बिना कारण कांडों को लंबित न रखें. ताकि समय पर आरोपपत्र न्यायालय में समर्पित हो सके. इससे संबंधित कांड के आरोपी को सजा दिलवायी जा सके. निरीक्षण के दौरान महिला थानाध्यक्ष विनीता कुमारी, प्रशिक्षु अवर निरीक्षक सिम्मी कुमारी आदि मौजूद थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










