जीविका दीदियों के काम से प्रभावित हुए डीएम, महानंदा लीफ इकाई का किया निरीक्षण

पोठिया स्थित महानंदा लीफ चायपत्ती उत्पादन एवं पैकेजिंग इकाई का निरीक्षण करते जिलाधिकारी विशाल राज.
किशनगंज के जिलाधिकारी विशाल राज ने पोठिया प्रखंड की महानंदा लीफ चायपत्ती उत्पादन इकाई का दौरा किया. उन्होंने जीविका दीदियों द्वारा संचालित इस पहल को महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण उद्यमिता का सफल मॉडल बताया.
किशनगंज से गौरव कुमार की रिपोर्ट
किशनगंज : पदभार ग्रहण करने के बाद किशनगंज के जिलाधिकारी विशाल राज ने बुधवार को पहली बार पोठिया प्रखंड स्थित जीविका दीदियों द्वारा संचालित महानंदा लीफ चायपत्ती उत्पादन एवं पैकेजिंग इकाई का निरीक्षण किया. इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार भी मौजूद रहे. जिलाधिकारी ने उत्पादन प्रक्रिया, गुणवत्ता नियंत्रण, पैकेजिंग तथा किसानों से हरी चायपत्ती की खरीद व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया.
उत्पादन और विपणन व्यवस्था पर दिया जोर
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उत्पादन क्षमता बढ़ाने, गुणवत्ता बनाए रखने तथा विपणन व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि बेहतर गुणवत्ता और प्रभावी विपणन के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराया जा सकता है.
महिला सशक्तिकरण का सफल मॉडल बताया
जिलाधिकारी विशाल राज ने जीविका दीदियों के कार्यों की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण आजीविका, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का सफल मॉडल बताया. उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल स्थानीय किसानों और महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के साथ-साथ जिले की पहचान भी बना रही है.
हजारों महिलाओं और किसानों की बदली तस्वीर
महानंदा लीफ इकाई ने किशनगंज की हजारों महिलाओं और छोटे चाय उत्पादक किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है. कभी जिन महिलाओं के हाथों में केवल चाय की पत्तियां तोड़ने की टोकरी होती थी, आज वे चाय उत्पादन, पैकेजिंग और ब्रांड प्रबंधन की जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभा रही हैं. महानंदा लीफ आज महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और ग्रामीण उद्यमिता का सशक्त प्रतीक बन चुका है.
और पढ़ें : डीएम का सदर अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। अपने समाचार पोर्टल पर कार्य करते हुए उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में अनुभव हासिल किया। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










