लगातार बारिश के बाद महानंदा का जलस्तर घटा, कई जगहों पर दिखा कटाव

Updated:
विज्ञापन
लगातार बारिश के बाद महानंदा का जलस्तर घटा, कई जगहों पर दिखा कटाव

नदी किनारे जमा जलकुम्भी। | Prabhat Khabar Network

किशनगंज में महानंदा नदी का जलस्तर घटने के बाद कई इलाकों में कटाव की समस्या सामने आई है। प्रशासन ने नदी किनारे बसे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

विज्ञापन

किशनगंज से मुकेश की रिपोर्ट प्रतिनिधि,किशनगंज जिले में पिछले दिनों हुई लगातार बारिश के कारण नदियों के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी दर्ज की गई थी.अब मौसम साफ होने के साथ ही महानंदा नदी के जलस्तर में कमी आने लगी है. जलस्तर घटने के बाद नदी किनारे की वास्तविक स्थिति सामने आने लगी है. किशनगंज प्रखंड की बेलवा पंचायत सहित कई इलाकों में मिट्टी धंसने और कटाव के स्पष्ट निशान देखे गए हैं. वहीं कुछ स्थानों पर नदी के किनारों और निचले हिस्सों में जलकुंभी की मोटी परत जमा हो गई है.इससे पानी के सामान्य बहाव में बाधा उत्पन्न हो रही है और स्थानीय लोगों को आवागमन में भी परेशानी हो रही है. स्थानीय लोगों द्वारा भेजी गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कटाव वाले इलाकों में बचाव के लिए जियो-बैग लगाए गए हैं, लेकिन कुछ जगहों पर ये बैग भी क्षतिग्रस्त स्थिति में हैं.नदी में बांस की पुरानी पाइलिंग भी आधी डूबी हुई दिखाई दे रही है. बरसात के मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने नदी के बगल में बसे गांवों के लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की है.प्रशासन ने कहा कि जलस्तर में उतार-चढ़ाव की लगातार निगरानी की जा रही है और संवेदनशील इलाकों में एहतियाती उपाय किए जा रहे हैं.अधिकारियों ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर राहत-बचाव दल को तैनात किया जाएगा.

विज्ञापन
मुकेश कुमार

लेखक के बारे में

By मुकेश कुमार

मुकेश कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. किशनगंज प्रखंड क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन