ठाकुरगंज हटिया के जीर्णोद्धार कार्य का डीएम ने लिया जायजा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Aug 2024 7:24 PM
जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला ने शुक्रवार को ठाकुरगंज हटिया के जीर्णोद्धार कार्य का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का निर्देश दिया.
ठाकुरगंज. जिलापदाधिकारी तुषार सिंगला ने शुक्रवार को ठाकुरगंज हटिया के जीर्णोद्धार कार्य का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का निर्देश दिया. बताते चले शुक्रवार को जिलापदाधिकारी अपनी माता के साथ ठाकुरगंज हरगौरी मंदिर पूजा करने आये थे. अहले सुबह ठाकुरगंज पहुंचने पर जिला पदाधिकारी का स्वागत ठाकुरगंज नगर पंचायत के मुख्य पार्षद सिकन्दर पटेल और पूर्व मुख्य पार्षद देवकी अग्रवाल ने किया. इस दौरान नगर पंचायत के मुख्यपार्षद सिकंदर पटेल ने बुके एवं शाल ओढा कर जिला पदाधिकारी का स्वागत किया. पूर्व मुख्य पार्षद देवकी अग्रवाल ने मंदिर में विराजमान शिवलिंग की फोटो जिला पदाधिकारी को भेंट की. पूजा के पश्चात मुख्य पार्षद के अनुरोध पर जिला पदाधिकारी ने समीप में ही शुरू हुए ठाकुरगंज हटिया के जीर्णोद्धार कार्य का जायजा लिया. उन्होंने इस दौरान कई दिशा निर्देश दिये और कार्य में गुणवत्ता बरतने का निर्देश दिया. इस दौरान उनके साथ मुख्यपार्षद सिकंदर पटेल, पूर्व मुख्य पार्षद देवकी अग्रवाल, समाजसेवी राजेश करनानी, कार्यपालक पदाधिकारी कुमार ऋत्विक एवं अन्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










