ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की डीएम ने बैठक में की समीक्षा

Updated at : 23 Jul 2024 8:47 PM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की डीएम ने बैठक में की समीक्षा

जिलाधिकारी तुषार सिंगला की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग के विभिन्न कार्यों मनरेगा, इन्दिरा आवास और लोहिया स्वच्छ बिहार एवं अन्य योजनाओं की समीक्षा बैठक कार्यालय कक्ष में किया.

विज्ञापन

किशनगंज .जिलाधिकारी तुषार सिंगला की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग के विभिन्न कार्यों मनरेगा, इन्दिरा आवास और लोहिया स्वच्छ बिहार एवं अन्य योजनाओं की समीक्षा बैठक कार्यालय कक्ष में किया. बैठक में मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना अंतर्गत आवास के जीर्णोधार के लिए देय सहायता राशि से लाभूकों के द्वारा उनके आवास का जीर्णोधार कार्य शीघ्र पूर्ण कराने तथा नए लक्ष्य अनुरूप रजिस्ट्रेशन कराते हुए जियो टैग के उपरांत स्वीकृत करने का निर्देश दिया.लोहिया स्वच्छ बिहार योजना के तहत सभी पंचायतों में बन रहे अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का निर्माण कार्य पूर्ण कराते हुए कचरा पृथक्करण करने को कहा. इसके अंतर्गत आम ग्रामीणों को संंबंध करते हुए उपयोगिता शुल्क में वृद्धि लाने का निर्देश दिया. मनरेगा के अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों में बनाए गए विद्यालयों के चाहर दिवारी निर्माण एवं अन्य कार्यों में तेजी लाने को कहा. साथ ही, सभी पंचायतों में खेल के मैदान के निर्माण हेतु स्थान का चयन करने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारियों को दिया. बैठक में जिलाधिकारी तुषार सिंगला के साथ उप विकास आयुक्त स्पर्श गुप्ता, प्रशिक्षु आईएएस प्रद्युमन सिंह यादव, जिला बंदोबस्त पदाधिकारी शिव कुमार शैव, एडीएम अमरेंद्र कुमार पंकज, अपर समाहर्ता (जिलोशिनिप), ज़िला जनसंपर्क पदाधिकारी कुंदन कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, एवं अन्य सभी संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी के साथ साथ प्रखंडों के बीडीओ, सीओ, ईओ आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन