शिकायत मिलने पर इंटर लॉकिंग कार्य की डीएम ने करायी जांच

जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला को वाटसअप के माध्यम से प्राप्त शिकायत के आलोक में टेढ़ागाछ प्रखंड अन्तर्गत ग्राम पंचायत हाटगांव के उच्च विद्यालय मैदान के चारों ओर किये जा रहे इंटर लॉकिंग कार्य की जांच कराई गई.
किशनगंज .जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला को वाटसअप के माध्यम से प्राप्त शिकायत के आलोक में टेढ़ागाछ प्रखंड अन्तर्गत ग्राम पंचायत हाटगांव के उच्च विद्यालय मैदान के चारों ओर किये जा रहे इंटर लॉकिंग कार्य की जांच कराई गई. जांच के क्रम में कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, प्रखंड टेढ़ागाछ एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा के द्वारा बताया गया की वर्णित योजना अपूर्ण है. अत्यधिक बारिश के कारण जल जमाव हो जाने से आंशिक रूप से इंटर लॉकिंग क्षतिग्रस्त हो गया है. क्षतिग्रस्त स्थल पर जल निकासी के लिए नाले का निर्माण कर पुनः मरमत का कार्य करवाया जायेगा।इसके साथ ही मैदान के समतलीकरण का कार्य बरसात के बाद पूर्ण करवा लिया जाएगा. डीएम के द्वारा कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा को मनरेगा के नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण कार्य करने एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, सहायक अभियंता मनरेगा को योजनाओं का सतत अनुस्रवण करने का निर्देश दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




