दुकानों से डीजे साउंड सेट जब्त, रामनवमी के बाद होगा वापस

Updated:
विज्ञापन
दुकानों से डीजे साउंड सेट जब्त, रामनवमी के बाद होगा वापस

दुकानों से डीजे साउंड सेट जब्त, रामनवमी के बाद होगा वापस

विज्ञापन

पहाड़कट्टा. आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पहाड़कट्टा पुलिस पूरी तरह अलर्ट है. थानाध्यक्ष धनजी कुमार ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र के आधे दर्जन दुकानों से डीजे साउंड सेट जब्त किया है. थानाध्यक्ष धनजी कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देशानुसार रामनवमी की शोभायात्रा में डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है. पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के दामलबाड़ी, सीताझाड़ी, छत्तरगाछ आदि इलाके में 6 अप्रैल को रामनवमी के उपलक्ष्य में शोभायात्रा यात्रा निकाली जायेगी. जिसमें डीजे का उपयोग न हो इसके लिए रामनवमी के दिन तक क्षेत्र के सभी डीजे संचालकों को गाइडलाइन की जानकारी देते हुए उनके डीजे को जब्त कर थाना परिसर में रखा गया है, जो शोभायात्रा के बाद उन्हें विधिवत वापस कर दिया जाएगा. शोभायात्रा में असामाजिक तत्वों और हुड़दंगियों पर प्रशासन की नजर रहेगी. रामनवमी को लेकर निकलने वाली शोभायात्रा के रूट चार्ट में बदलाव नहीं होगा. उन्होंने आमजनों से शांतिपूर्ण माहौल में शोभायात्रा निकालने की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन