फ्लैग मार्च निकाल लोगों से शांति व भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील

Updated:
विज्ञापन

फ्लैग मार्च निकाल लोगों से शांति व भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील

विज्ञापन

डीएम-एसपी ने जिलेवासियों से शांतिपूर्ण होली मनाने का आग्रह, अफवाहों व भ्रामक खबरों से सतर्क रहने की सलाह

किशनगंज. शांतिपूर्ण माहौल में होली पर्व सम्पन्न करवाने के उद्देश्य से सोमवार की शाम सदर थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया. इस फ्लैग मार्च में जिला पदाधिकारी विशाल राज, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार, एसडीएम अनिकेत कुमार, एसडीपीओ वन गौतम कुमार के साथ सदर थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे. फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस कर्मियों ने शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया. आम जनता से शांति बनाए रखने की अपील की. इसके अलावा लोगों को भ्रामक खबरों व अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह भी दी गयी. डीएम विशाल राज ने बताया कि शांतिपूर्ण माहौल में होली पर्व मनाए जाने को लेकर यह फ्लैग मार्च आयोजित किया गया है. एसपी संतोष कुमार ने जिलेवासियों से आग्रह किया कि वे भाईचारे व सौहार्द के साथ होली पर्व मनाएं. उन्होंने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिगत प्रशासन व पुलिस हर संभव प्रक्रिया कर रही है. जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च जारी रहेगा, ताकि सभी लोग सुरक्षित व खुशहाल तरीके से पर्व का आनंद ले सकें.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन