जिला-स्तरीय महिला शतरंज प्रतियोगिता प्रारंभ

Updated at : 29 Jan 2025 8:25 PM (IST)
विज्ञापन
जिला-स्तरीय महिला शतरंज प्रतियोगिता प्रारंभ

जिला शतरंज संघ और इसके लर्निंग पार्टनर चेस क्रॉप्स द्वारा खेल भवन खगड़ा में 27 जनवरी से चल रहे अपनी 24 वीं जिला-स्तरीय वार्षिक शतरंज प्रतियोगिता के तीसरे दिन महिला शतरंज प्रतियोगिता प्रारंभ किया गया.

विज्ञापन

किशनगंज. जिला शतरंज संघ और इसके लर्निंग पार्टनर चेस क्रॉप्स द्वारा खेल भवन खगड़ा में 27 जनवरी से चल रहे अपनी 24 वीं जिला-स्तरीय वार्षिक शतरंज प्रतियोगिता के तीसरे दिन महिला शतरंज प्रतियोगिता प्रारंभ किया गया. इसमें अपने जिले के कुल 34 महिला शतरंज खिलाड़ियों ने भाग लिया. संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं कार्यक्रम के संयोजक तथा चेस क्रॉप्स के प्रमुख कमल कर्मकार ने बताया कि इन महिला खिलाड़ियों के बीच कुल 6 चक्र का खेल संपन्न करवाया जाना है. खेल के दूसरे चक्र के समाप्ति पर धान्वी कर्मकार, मोनिका शर्मा, सिद्धि सेठिया, तराशा कुमारी, धानी अग्रवाल, प्रियांका शर्मा, सानिया परवीन एवं श्रेया संकल्प 2-2 अंकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर विराजमान हैं. जबकि श्रुतिका दास एवं जयश्री प्रभा 1.5-1.5 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर हैं. वहीं दिव्यांशा रंजन, दृष्टि दिया प्रामाणिक ,वैष्णवी कर्ण ,कुमारी जिया, मलका फात्मा ,मायरा रंजन, पलचीन जैन, पीहू रीवा अग्रवाल, अन्वेषा बनर्जी,कस्तूरी प्रभा, कुबेरी केसरी,लिसा साह, रिया गुप्ता, सबा परवीन एवं रिया साहा 1-1 अंक अर्जित करने में सफलता पाई है. विदित हो कि यह शतरंज प्रतियोगिता बोर्जेस डायग्नोस्टिक सेंटर, विजय मार्बल्स, हसन ब्रदर्स,ओरिएंटल पब्लिक स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, स्पीड किड्स, किडजी एवं माउंट लिटेर ज़ी स्कूल, मोहम्मद कलीमुद्दीन, मोहम्मद तारिक अनवर, सुनील कुमार जैन, पदम जैन एवं श्रीमती रिंकी झा के सहयोग से करवाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन