जिला समन्वय समिति की बैठक में डीएम ने की विभिन्न योजनाओं की गहन समीक्षा, दिये आवश्यक निर्देश
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Jul 2024 8:46 PM
जिला समन्वय समिति की बैठक में विकासात्मक व कल्याणकारी योजनाओं तथा किए जा रहे विभिन्न कार्यों की गहन समीक्षा की गई.
किशनगंज. जिलाधिकारी तुषार सिंगला की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कार्यालय में जिला समन्वय समिति की बैठक आहूत की गई. बैठक में विकासात्मक व कल्याणकारी योजनाओं तथा किए जा रहे विभिन्न कार्यों की गहन समीक्षा की गई. जिला समन्वय समिति की बैठक में सभी जिला स्तरीय तथा प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी यथा बीडीओ, अंचल अधिकारी, बीपीआरओ, ईओ आदि उपस्थित थे. बैठक में पूर्व के बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन के साथ विभागवार विभिन्न योजनाओं व कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई. बैठक में जिला विधि प्रशाखा, शिक्षा, जिला आपूर्ति, पीएचइडी, पथ प्रमंडल, राजस्व और भूमि सुधार विभाग, बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण, जिला सांख्यिकी कार्यालय, जिला सामाजिक सुरक्षा, बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम एवं अन्य प्रशाखा व विभाग की समीक्षा जिलाधिकारी ने की. वहीं शिक्षा विभाग ने भूमि की आवश्यकता वाले स्कूल की सूची प्रस्तुत की जिसमें जिलाधिकारी ने सीओ और अन्य सक्षम पदाधिकारियों को जल्द से जल्द इन स्कूलों को भूमि उपलब्ध कराने का निदेश दिया. आईसीडीएस के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण हेतु भूमि उपलब्धता की स्थिति की भी समीक्षा हुई. प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की भी समीक्षा हुई और जिलाधिकारी ने जिले में उपलब्धता प्रतिशत में सुधार लाने का निदेश दिया. राशन कार्ड निर्गत हेतु आवेदन से संबंधित प्रतिवेदन की भी समीक्षा की गई. राजस्व और भूमि सुधार विभाग की समीक्षा में पाया गया कि ऑनलाइन म्यूटेशन के केसेज का निष्पादन किया जा रहा है. जिलाधिकारी ने सभी सीओ को निदेश दिया कि म्यूटेशन के लंबित केसेज जो 75 दिन से ज्यादा के हैं उनपे त्वरित कार्यवाही कर उनका निष्पादन किया जाए. बैठक में पथ निर्माण, पशुपालन, कृषि, नगर निकाय आदि की कार्यों की भी गहन समीक्षा हुई. बैठक में बंदोबस्त पदाधिकारी ने लाइव डेमोंस्ट्रेशन दिया कि कैसे रैयत का ऑनलाइन स्वघोषणा dlrs.bih.gov.in पर जाकर आम आदमी कर सकता है. जिलाधिकारी ने पीएचइडी और पंचायती राज विभाग को आपस में समन्वय बनाकर जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त पाइपों को ठीक कराने का निर्देश दिया ताकि जनता के पानी उपलब्धता की समस्याओं का त्वरित निष्पादन हो सके. जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के समीक्षा में पाया गया कि कबीर अन्त्येष्टि अनुदान योजना का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है अतः जिलाधिकारी ने सभी बीपीआरओ को कड़े शब्दों में इस योजना को लाभुकों तक पहुंचाने का निर्देश दिया. बैठक में अपर समाहर्ता (जिलोशिनिप) के द्वारा लोक शिकायत, आरटीपीएस समेत सीएम डैशबोर्ड, पीएमओ पोर्टल, सीपीग्राम पोर्टल पर प्राप्त आवेदन के निष्पादन की गहन समीक्षा की गई. सीएम डैशबोर्ड, पीएमओ पोर्टल, सीपीग्राम पोर्टल पर प्राप्त सभी मामलों का निष्पादन जल्द से जल्द करने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया. बैठक में सभी सीओ उपस्थित थे ताकि लंबित भू अधिग्रहण, अतिक्रमण वाद, भूमि विवाद,राजस्व, आपदा वह उनके स्तर से किए जाने वाले कार्यों पर संबंधित अधिकारियों के समन्वय से कार्य त्वरित गति से पूर्ण हो सके. बैठक में जिलाधिकारी तुषार सिंगला के साथ उप विकास आयुक्त स्पर्श गुप्ता, प्रशिक्षु आईएएस प्रद्युमन सिंह यादव, जिला बंदोबस्त पदाधिकारी,शिव कुमार शैव, एडीएम,अमरेंद्र कुमार पंकज, ज़िला जनसंपर्क पदाधिकारी, कुंदन कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता (जिलोशिनिप) एवं अन्य सभी संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी के साथ साथ प्रखंडों के बीडीओ, सीओ, ईओ आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










