जनसुराज पार्टी के संगठन को मजबूत व धारदार बनाने पर पदाधिकारियों ने की चर्चा

Updated at : 29 Jan 2025 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
जनसुराज पार्टी के संगठन को मजबूत व धारदार बनाने पर पदाधिकारियों ने की चर्चा

लहरा चौक स्थित जनस्वराज के पार्टी कार्यालय में संगठन को ले नेताओं और पदाधिकारियों की बैठक को आयोजित की गयी. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिले के प्रभारी डा विजय कुमार ने की.

विज्ञापन

किशनगंज.शहर के लहरा चौक स्थित जनस्वराज के पार्टी कार्यालय में संगठन को ले नेताओं और पदाधिकारियों की बैठक को आयोजित की गयी. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिले के प्रभारी डा विजय कुमार ने की. इस मौके पर पार्टी संगठन को मजबूत बनाने और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गयी. बूथ कमेटी और पंचायत कमेटी बनाने से लेकर हर घर जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के विचारों को पहुंचाने का संदेश दिया गया. पार्टी के नेताओं ने बताया कि किशनगंज के चारों सीट सहित बिहार में जन सुराज सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इसके लिए तैयारी शुरू हो गयी है. वहीं वही पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नेहाल अख्तर ने किशनगंज विधानसभा सीट पर जन सुराज की टिकट पर चुनाव लड़ने का दावेदारी पेश किया है. उन्होंने कहा कि बिहार में हमारी सरकार बनी तो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, वृद्धा पेंशन, महिलाओं को सस्ते में ऋण आदि योजनाओं पर काम किया जायेगा. उन्होंने कहा कि पार्टी के सिद्धांतों व विचारों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग पार्टी की सदस्यता ले रहे है. उन्होंने कहा कि पार्टी सभी सीटों पर जीत प्राप्त करेगी. कार्यक्रम में राज्य कमेटी की तरफ से अधिवक्ता धर्मेंद्र जैन, डॉ शफीक ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी एवं संगठना विस्तार हेतु दिशा निर्देश भी दिए. संगठन की घोषणा. जिला अध्यक्ष के पद पर प्रोफेसर मुसव्विर, महासचिव भीम प्रसाद कर्माकर, अभियान संयोजक तारिक अनवर, मुख्य प्रवक्ता नेहाल अख्तर, युवा अध्यक्ष इकरामुल हक़, महिला अध्यक्ष रज़िया सुल्ताना को बनाया गया. वहीं संगठन जिला (अनुमंडल) किशनगंज अध्यक्ष के तौर पर मुबारक हुसैन, महासचिव अशफ़ाक आलम, मुख्य प्रवक्ता राजेश महतो (अधिवक्ता), युवा अध्यक्ष मंटू गणेश, महिला अध्यक्ष अशीषता तिग्गा को बनाया गया. वहीं किशनगंज नगर कमेटी में अध्यक्ष के तौर पर गोपाल मंडल, महिला अध्यक्ष प्रमिला तिवारी और युवा अध्यक्ष के रूप में गुल मुहम्मद को जिम्मेदारी दी गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन