ePaper

हमारी हक व अधिकारों को छिन रही तानाशाह सरकार : विधायक

Updated at : 04 Apr 2025 7:59 PM (IST)
विज्ञापन
हमारी हक व अधिकारों को छिन रही तानाशाह सरकार : विधायक

हमारी हक व अधिकारों को छिन रही तानाशाह सरकार : विधायक

विज्ञापन

कोचाधामन. वक्फ संशोधन विधेयक 2024 पारित होने के बाद राजद विधायक हाजी इजहार असफी शुक्रवार को समर्थकों के साथ मार्च निकाल कर इसका विरोध किया. कोचाधामन प्रखंड के कठामठा से निकाला गया विरोध मार्च आरुगांव होते हुए बरबट्टा हाट पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया. विरोध मार्च में लोग नरेंद्र मोदी हाय-हाय, अमित शाह हाय- हाय, नीतीश कुमार हाय- हाय, तानशाही नहीं चलेगी जैसे गगन भेदी नारे लगा रहे थे. विधायक हाजी इजहार असफी ने कहा कि केंद्र में एनडीए की यह तानाशाह सरकार हमारी हक व अधिकारों को छिन रही है. अभी शुरुआत है हम सभी लोग सिर पर कफन बांध लिए हैं. जबतक ये विधेयक सरकार वापस नहीं ले लेती है तब तक हमलोगों का एहतजाज जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि यह लड़ाई बहुत ही मजबूती से लड़नी पड़ेगी. दलगत की राजीनीति से बाहर आकर एक प्लेटफार्म में आने की जरूरत है. विधायक हाजी इजहार असफी ने कहा कि वक्फ मुसलमानों की संपत्ति है और इसमें मुसलमानों का हक व अधिकार रहेगा. यह हक व अधिकार मुसलमानों से छिना जा रहा है. यह कतई हम बर्दाश्त नहीं करेंगे. इसके लिए जिस हद से गुजरना पड़ेगा इसके लिए हम सभी तैयार हैं. इस दौरान विधायक हाजी इजहार असफी ने बीडीओ श्रीराम पासवान को एक ज्ञापन सौंपा. राजद प्रखंड अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया मुश्ताक अहमद विधायक प्रतिनिधि इम्तियाज असफी,प्रवेज आलम, शाहनवाज हैदर, फिरोज आलम,सायम प्रवेज समेत बड़ी संख्या में महागठबंधन के कार्यकर्ता एवं आम लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन