पटना में पीडीएस डीलरों पर लाठी चार्ज के विरोध में डीलरों ने दिया धरना

Updated:
विज्ञापन
पटना में पीडीएस डीलरों पर लाठी चार्ज के विरोध में डीलरों ने दिया धरना

शहर के टाउन हॉल के सामने जन वितरण प्रणाली के उचित मूल्य दुकानदारों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया

विज्ञापन

किशनगंज. शहर के टाउन हॉल के सामने जन वितरण प्रणाली के उचित मूल्य दुकानदारों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. पटना में 22 अगस्त को डाक बंगला चौराहे पर जन वितरण विक्रेताओं पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज, पानी की बौछार और गिरफ्तारी के विरोध में यहधरना और प्रदर्शन था. फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन, किशनगंज ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए सरकार से गिरफ्तार विक्रेताओं की बिना शर्त रिहाई की मांग की है. एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि 9 अगस्त को पश्चिम चम्पारण के गांधी आश्रम से पैदल मार्च करते हुए पटना के गांधी मैदान में गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण का कार्यक्रम था. इस दौरान डाक बंगला चौराहे पर पुलिस के द्वारा दुर्व्यवहार किया गया. धरने में विक्रेताओं ने अपनी लंबित मांगों को भी दोहराया. इनमें प्रति क्विंटल 300 रुपये कमीशन या 30,000 रुपये मासिक मानदेय, पिछले आठ महीनों से बकाया कमीशन का भुगतान, अनुकंपा नियुक्ति की बहाली, आयु सीमा समाप्त करने, वन नेशन वन कमीशन नीति लागू करने की मांग शामिल है. विक्रेताओं ने यह भी मांग की कि उनसे अतिरिक्त कार्य न कराया जाए. सदस्यों ने बताया की वर्तमान में उन्हें प्रति क्विंटल 90 रुपये कमीशन मिलता है, जो 5,000-7,000 रुपये मासिक होता है. सरकार को उनकी मांगे माननी चाहिए. उन्होंने कहा कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं, तो किशनगंज के सभी विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे. धरने के दौरान डीएम को एक ज्ञापन भी सौंपा गया. धरना में राजेश साह, रमेश साह, मनोज कुमार सरवर गुलाम,नदीम फजल सलीमुद्दीन,शंकर साह आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन