हनुमान जयंती पर मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से की पूजा

Updated:
विज्ञापन
हनुमान जयंती पर मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से की पूजा

हनुमान जयंती पर मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से की पूजा

विज्ञापन

ठाकुरगंज. प्रखंड में शनिवार को धूमधम से हनुमान जयंती मनाई गई. सुबह से ही श्रद्धालु हनुमान जी की वंदना व पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में पहुंचे. हनुमान जयंती न सिर्फ प्रखंड मुख्यालय में मनी बल्कि जयंती को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी खासा उल्लास दिखा. सुबह से ही मंदिरों में हनुमान भक्तों की भीड़ देखने को मिली. शुभ मुहूर्त में भक्तों द्वारा शौर्य और साहस के प्रतीक माने जाने वाले श्री हनुमान भगवान की पूजा अर्चना की गई. भक्तों ने पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करते हुए हनुमानजी की मूर्ति पर गुलाब की माला, चोला और सिंदूर लगाकर मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना की. इस दौरान भक्तों द्वारा पीपल के पत्तों पर श्रीराम लिखकर भी प्रभु को अर्पित किया गया. शनिवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर पूरे नगर में उत्साह और भक्ति मय वातावरण देखने को मिला. नगर में स्थित विभिन्न हनुमान मंदिरों में सुबह से ही पूजा अर्चना आंरभ हो गई थी. इस दौरान दिनभर मंदिरों में हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, रामायण पाठ तथा भजन कीर्तन का आयोजन चलता रहा. हवन पूजन कर भंडारे और प्रसाद वितरण किया गया. नगर के हॉस्पिटल मोड़ हनुमान मंदिर, रेलवे हनुमान मंदिर, जगन्नाथ मंदिर हनुमान मंदिर, महावीर स्थान हनुमान मंदिर सहित नगर के अन्य मन्दिरों में दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा. यहां हनुमान जयंती के अवसर पर आयोजित भंडारे में दिनभर में सैकड़ों नगर वासियों ने प्रसाद ग्रहण किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन