ePaper

शोभायात्रा यात्रा में डीजे की धून पर थिरके भक्त

Updated at : 06 Apr 2025 8:54 PM (IST)
विज्ञापन
शोभायात्रा यात्रा में डीजे की धून पर थिरके भक्त

शोभायात्रा यात्रा में डीजे की धून पर थिरके भक्त

विज्ञापन

ठाकुरगंज. फिजां में गूंजते एक ही नारा-एक ही नाम, जय श्रीराम-जय श्रीराम, घर-घर भगवा छाएगा-राम राज फिर आएगा, वंदे मातरम सरीखे नारे, लहराते तिरंगे, डीजे की धुन पर गूंजती धार्मिक व देशभक्ति गीतों की स्वरलहरियों पर झूमते युवा. अवसर था रविवार को रामनवमी के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा. राम की भक्ति में तल्लीन ठाकुरगंज के युवाओं का जोश आसमान पर था इस दौरान लग रहे नारे युवाशक्ति के जोश को दर्शा रहे थे. शहर मेंं रामनवमी के अवसर पर आज विभिन्न संगठनों की ओर से शोभायात्रा निकाली गई. शोभायात्रा सुबह 10 बजे राम जानकी मंदिर से शुरू हुई. जो हजारों के जन हुजूम और जयकारों की गूंज के बीच भातडाला , कस्टम चौक, रेलवे गुमटी, बस पड़ाव, मुख्य मार्ग, महावीर स्थान, खलीफा पट्टी ,मस्तान चौक, एस बी आई रोड , सोनार पट्टी रोड, शिवमंदिर , हॉस्पिटल , रेलवे गुमटी होते हुए क्लब फ़ील्ड पर पहुंची.इस दौरान रैली का इस दौरान जगह जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया.

महिला शक्ति का प्रदर्शन

बदन पर साड़ी, हाथो में चूड़ी, माथे पर जय श्री राम का पट्टा और हाथों में राम नाम की पताका , कुछ ऐसा ही नजारा शोभायात्रा में दिखा. जुलूस में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया. और नाचते गाती राम नाम का जयकारा लगाती दिखी. महिलाओं के साथ युवतियों की टोलियां आधुनिक वस्त्र में जय श्री राम का नारा लगा रही थीं. बताते चले समाज में जब कुछ हलचल होता है तो उसका प्रभाव लोक आयोजनों में परिलक्षित होता ही है. पिछले कुछ सालों में देश में महिलाओं की दिशा-दशा और संबलता में जो परिवर्तन हुआ है उसके असर से सीमांचल भी अछुता नहीं है.

ये लोग हुए शामिल

वहीं शोभा यात्रा में पूर्व विधायक गोपाल अग्रवाल , मुख्य पार्षद सिकन्दर पटेल, पूर्व मुख्य पार्षद देवकी अग्रवाल, प्रमोद राज चौधरी, भाजपा नेता स्वीटी सिंह, मुखिया अनुपमा ठाकुर, बिजली सिंह, अमित सिन्हा, दिलीप सिंह, प्रतिनिधि अनिल साह, मनोज, पूर्व मुखिया तरूण सिंह आलोक यादव , विवेक साह, कौशल, अशोक यादव, सुमन भारती ,सकल देव पासवान,,श्री राम भक्त मंडल के अध्यक्ष अनिल महाराज अमित सिन्हा राजेश करनानी, मयंक शांडिल्य, सचिव चंद्रकांत गौतम, विजय गुप्ता, मन्नू साह, बिट्टू साह, राहुल पासवान, सन्नी झा, पुष्पराज सिंह, अतुल सिंह, नीना दास, अभिशेख पोद्दार, शिवशंकर महतो, रमन चौधरी, अजय राय, साजन जायसवाल, पवन भट्ट, मधु सोम, विप्लव कर्मकार आदि मौजूद थे.

सुरक्षा की थी कड़ी व्यवस्था

इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी. एसडीपीओ ठाकुरगंज मंगलेश कुमार सिंह डीएसपीसाइबर क्राइम , बीडीओ ठाकुरगंज अहमर अब्दाली, कार्यपालक पदाधिकारी कुमार ऋत्विक, अंचलाधिकारी सुचिता कुमारी, ठाकुरगंज इंस्पेक्टर संदीप कुमार, थानाध्यक्ष मसूद अशरफी सहित ठाकुरगंज पुलिस व एसएसबी जवानों की की चप्पे चप्पे पर तैनाती की गई थी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन