पक्की सड़क का निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश, सड़क निर्माण की मांग

Updated at : 31 Mar 2026 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
पक्की सड़क का निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश, सड़क निर्माण की मांग

ग्रामीण एहकाम हसन, मिन्हाज हसन, नसरुल, साबीर आलम, तहा गुलाम सहित अन्य लोगों ने कहा कि बरसात के समय काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.

विज्ञापन

किशनगंज दिघलबैंक प्रखंड अंतर्गत पंचायत धनगढ़ा के वार्ड संख्या–06 में आज तक पुल एवं पक्की सड़क का निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से इस क्षेत्र के लोग बुनियादी आवागमन सुविधा से वंचित हैं जिससे छात्रों मरीजों किसानों और आम नागरिकों को प्रतिदिन गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. विशेष रूप से बरसात के मौसम में स्थिति और भी भयावह हो जाती है जब सड़कें कीचड़युक्त हो जाती हैं और कई स्थानों पर जलजमाव के कारण संपर्क पूरी तरह बाधित हो जाता है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तुलसीया से पत्थहरघट्टी स्थित कालपीर झील के पास अविलंब पुल का निर्माण कराया जाए ताकि आवागमन सुगम हो सके. इसके साथ ही वार्ड संख्या–06 के तुलसीया से पत्थहरघट्टी जफीर टोला होते हुए नया गोरूमाढा तक पक्की सड़क निर्माण की भी तत्काल स्वीकृति दी जाए. ग्रामीण एहकाम हसन, मिन्हाज हसन, नसरुल, साबीर आलम, तहा गुलाम सहित अन्य लोगों ने कहा कि बरसात के समय काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. वहीं जनप्रतिनधियों द्वारा चुनाव के समय सड़क निर्माण का वादा किया जाता है लेकिन चुनाव के बाद सड़क निर्माण नहीं होता है. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पक्का सड़क निर्माण कराने की दिशा में ठोस कदम उठाये नहीं तो वे चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होंगे. उन्होंने प्रशासन से जल्द सकारात्मक पहल की अपेक्षा जताई है.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन