आवश्यक वस्तुओं के मूल्य नियंत्रण पर प्रशासन की पैनी नज़र

Updated at : 31 Mar 2026 7:09 PM (IST)
विज्ञापन
आवश्यक वस्तुओं के मूल्य नियंत्रण पर प्रशासन की पैनी नज़र

अधिकारियों ने स्टॉक रजिस्टर की जांच की और व्यापारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर सामान न बेचें.

विज्ञापन

किशनगंज जिलाधिकारी विशाल राज के निर्देशानुसार जिले में आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण रखने और प्रवासियों के आगमन की स्थिति का जायजा लेने हेतु जिला प्रशासन की एक उच्चस्तरीय टीम द्वारा सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया. इस निरीक्षण दल में अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, अपर जिला आपूर्ति पदाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी शामिल थे. जांच टीम द्वारा बाजारों का औचक निरीक्षण किया गया. टीम ने शहर के विभिन्न थोक एवं खुदरा प्रतिष्ठानों का दौरा किया. यह निरीक्षण खाद्य तेल, दाल, चीनी और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में कृत्रिम वृद्धि को रोकने के उद्देश्य से किया गया. अधिकारियों ने स्टॉक रजिस्टर की जांच की और व्यापारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर सामान न बेचें. इसी दौरान टीम द्वारा परिवहन केंद्रों का भी जायजा लिया गया. टीम ने किशनगंज रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड का भी दौरा किया. यहां अन्य राज्यों से आने वाले प्रवासियों की संख्या और उनके आवागमन की स्थिति की समीक्षा की गई. जांच अधिकारियों ने पाया कि जिले में स्थिति पूरी तरह सामान्य है. बाजारों में वस्तुओं की कीमतों में कोई असामान्य बढ़ोतरी नहीं देखी गई है और आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है. श्रमिकों या प्रवासियों के आगमन में किसी भी तरह का असामान्य उछाल नहीं पाया गया है. ज़िला प्रशासन द्वारा आम जनता से अपील किया गया है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें. जिला प्रशासन बाजार की गतिविधियों पर पैनी नजर रखे हुए है. टीम द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है और जमाखोरी या कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन