डीएम-एसपी से मिले शिष्टमंडल, ज्ञापन सौंपकर ध्यान फाउंडेशन की कार्यप्रणाली की जांच की मांग
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Jul 2024 8:57 PM
ध्यान फाउंडेशन द्वारा संचालित गौशाला के कार्यकलापों की जांच की मांग को लेकर नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान के नेतृत्व पार्षदों की टीम व जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष शिशिर दास एवं जिला अधिवक्ता संघ के सचिव ख्वाजा मुजीबुर्रहमान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को ज्ञापन सौंपा.
किशनगंज.ध्यान फाउंडेशन द्वारा संचालित गौशाला के कार्यकलापों की जांच की मांग को लेकर नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान के नेतृत्व पार्षदों की टीम व जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष शिशिर दास एवं जिला अधिवक्ता संघ के सचिव ख्वाजा मुजीबुर्रहमान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया है कि किशनगंज भूतनाथ गौशाला समिति एवं श्रावणी मेला समिति के सौजन्य से श्रावणी मेला का आयोजन किया जा रहा है.भूतनाथ गौशाला के द्वारा ध्यान फाउंडेशन को दो एकड़ भूमि दी गयी थी. ताकि पशुओं को क्रूरता से बचाया जाए व उनकी समुचित सेवा की जाए. यह जमीन लीज पर दी गयी थी. परन्तु वर्तमान में ध्यान फाउन्डेशन अपने कर्तव्य से पुरी तरह विमुख हो चुका है. इसकी कार्यप्रणाली की उच्च स्तरीय जांच आवश्यक है. जख्मी बीमार मवेशी के इलाज में भी कोताही बरती जाती है. फलस्वरूप बड़ी संख्या में मवेशी असामायिक रूप से काल के गाल में समाते जा रहे है. मृत पशुओं के शरीर से निकलने वाले दुर्गंध से मंदिर आने वालों भक्तों को भी परेशानी हो रही है. ज्ञापन में कहा गया है कि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन एवं नगर परिषद् इस मामले में ध्यान फाउन्डेशन की कार्यप्रणाली की उच्च स्तरीय जांच करा कर समुचित कार्रवाई करे. ताकि भूतनाथ गौशाला एवं इर्द-गिर्द गोवंश एवं मवेशियों की मृत्यु से जो गंध फैल रही है, यह भविष्य में महामारी का रूप ना ले सके. ज्ञापन में सौंपने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष सह वार्ड पार्षद सुशांत गोप, अधिवक्ता इंतेसार आलम, वार्ड पार्षद अंजार आलम, वार्ड पार्षद प्रदीप ठाकुर सहित अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










