ePaper

पेनल्टी शूट आउट में यूएचएस तालगाछ गया की टीम को हराया

Updated at : 03 Oct 2024 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
पेनल्टी शूट आउट में यूएचएस तालगाछ गया की टीम को हराया

गया की टीम के खिलाफ खेले गये रोमांचक मुकाबले में यूएचएस तालगाछ की टीम ने पेनल्टी शूट आउट में क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी.

विज्ञापन

दिघलबैंक.राज्यस्तरीय फुटबॉल मैच में जिले के यूएचएस तालगाछ, दिघलबैंक की टीम क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली है. शनिवार को गया की टीम के खिलाफ खेले गये रोमांचक मुकाबले में यूएचएस तालगाछ की टीम ने पेनल्टी शूट आउट में क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी. निर्धारित समय तक दोनों टीमों के बीच बेहद ही कांटे का मुकाबला देखने को मिला. अतिरिक्त समय के बाद भी मुकाबला बराबर रहने के बाद यूएचएस तालगाछ ने शूट आउट में4- 5 से जीत दर्ज की. यूएचएस तालगाछ अब सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए शुक्रवार को मधेपुरा से भिड़ेगा. छात्रों के बेहतर प्रदर्शन से प्रधानाध्यापक अंजार आलम, वरीय शिक्षक विनोद मोहन यादव, प्रभाकर यादव ने जीत की शुभकामनाएं दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन