ePaper

सीओ व आरओ हड़ताल पर, कामकाज ठप

Updated at : 09 Mar 2026 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
सीओ व आरओ हड़ताल पर, कामकाज ठप

सोमवार को किशनगंज जिले के सभी अंचल कार्यालयों में कामकाज ठप रहा

विज्ञापन

पहाड़कट्टा

सोमवार को किशनगंज जिले के सभी अंचल कार्यालयों में कामकाज ठप रहा. दरअसल, एक बार फिर सीओ व आरओ अपनी मांगों के समर्थन में हड़ताल पर चले गए है, जिससें जमीन से संबधित महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रही है. पोठिया सीओ मोहित राज का कहना है कि यह हड़ताल बिहार राज्य सेवा संघ (बिरसा) के आह्वान पर की गई है. जब तक सरकार उनकी लंबित मांगों पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी. बता दें कि अंचल कार्यालय में कार्यरत राजस्व कर्मचारी भी बीते 11 फरवरी से हड़ताल पर है. अंचल कार्यालयों का पूरा दारोमदार इन तीन अधिकारी व कर्मी पर ही रहता है. प्रखंड के कई ग्राम पंचायतों से लोग अपने म्यूटेशन, परिमार्जन, भू-मापी कार्य के लिए अंचल कार्यालय पहुंचे लेकिन उन्हें खाली हाथ वापस लौट कर जाना पड़ा. अंचल कार्यालयों में कामकाज बंद होने से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. विशेष रूप से वे लोग प्रभावित हैं जिनके जमीन संबधी कार्य लंबित है या जिन्हें प्रमाण-पत्रों की तत्काल आवश्यकता है.

सरकार से क्या है मांग

पटना हाईकोर्ट का स्पष्ट आदेश है कि राजस्व सेवा के प्रमोट अधिकारियों को ही डीसीएलआर पद पर समायोजित किया जाए. लेकिन सरकार ने डीसीएलआर जैसे प्रमोशन आधारित पद को समाप्त कर अनुमंडल राजस्व पदाधिकारी बनाकर, उस पर बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को बैठाने का निर्णय लिया है. पिछली बार सूबे के सभी सीओ व आरओ के अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान हुए समझौते को सरकार ने लागू नहीं किया. इसलिए दोबारा अंचल अधिकारियों का कलम बंद हड़ताल हो रहा है.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन