बूढ़ी कनकई नदी में डूबने से 8 वर्षीय बच्चे की मौत

Updated:
विज्ञापन
बूढ़ी कनकई नदी में डूबने से 8 वर्षीय बच्चे की मौत

प्रखंड क्षेत्र के आठगछिया गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुई

विज्ञापन

दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र के आठगछिया गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुई. बूढ़ी कनकई नदी पार करने के क्रम में एक बच्चे की डूबने से मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार आठगछिया वार्ड नंबर 11 निवासी आशिक इलाही उर्फ टेंट वाला अपने दो बेटों के साथ सुबह नदी पार कर मछली पकड़ने गया था. दोपहर करीब साढ़े बारह बजे लौटने के दौरान तीनों बाप-बेटा नदी पार कर रहे थे. इस दौरान बीच नदी में तेज बहाव के कारण दोनों बेटों का हाथ पिता से छूट गया और दोनों डूबने लगे. पिता ने किसी तरह बड़े बेटे अब्दुर रहमान को बचा लिया, लेकिन छोटा बेटा 8 वर्षीय मुसाब तेज धारा में बह गया. ग्रामीणों के प्रयास से कुछ देर बाद मुसाब का शव लगभग सौ मीटर दूर से बरामद किया गया. घटना की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से राहत कोष से सहायता की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन