ePaper

उदयीमान सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ का समापन

Updated at : 04 Apr 2025 7:29 PM (IST)
विज्ञापन
उदयीमान सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ का समापन

उदयीमान सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ का समापन

विज्ञापन

पौआखाली: शुक्रवार की अहले प्रातः उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चैती छठ का पावन पर्व संपन्न हो गया है. छठ व्रतियों ने गुरुवार की संध्या अस्तचलगामी सूर्य को और शुक्रवार प्रातः में उदयीमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर छठ पावन का समापन किया है. छठ व्रतियों ने 36 घंटे का कठिन व्रत रखकर भगवान सूर्य से सुख समृद्धि के साथ आरोग्य की कामना की. चैती छठ के दौरान सीमित लोग ही छठ का व्रत रखते हैं, साथ ही बाकी नेम निष्ठा को पूरी पवित्रता से संपन्न करते हैं इसलिए दूर दराज के नदी तालाबों में जाने के बजाए घर के आंगन और छत पर कृत्रिम तालाब का निर्माण कर अर्घ्य दान के साथ ही छठ पूजा को पूरी श्रद्धा भक्ति से संपन्न किया गया है. नगर पंचायत पौआखाली में भी कई घरों में पूरी नेम निष्ठा के साथ चार दिनों के महापर्व को संपन्न किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन