जिला शतरंज संघ की वार्षिक सामान्य सभा एक जून को

जिला शतरंज संघ की वार्षिक सामान्य सभा एक जून को
प्रतिनिधि, किशनगंज जिला शतरंज संघ की वार्षिक सामान्य सभा एक जून को सुबह 10:30 बजे जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में उनके सभागार में आयोजित की जाएगी. इसकी जानकारी संघ के महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं आयोजन सचिव कमल कर्मकार ने दी. बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जायेगा. वर्तमान कार्यकारिणी को भंग कर नई समिति का गठन किया जायेगा. बैठक में नये वित्तीय वर्ष के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जायेगी. सभा के दौरान जिला एवं प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, आर्थिक सहयोग करने वाले पदाधिकारियों, कार्यक्रमों के प्रायोजकों एवं ””चेस इन स्कूल”” कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित करने वाले निजी विद्यालयों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा. जिला शतरंज संघ 30 वर्षों से जिले के शतरंज खिलाड़ियों को एक सशक्त मंच उपलब्ध करा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










