टेढ़ागाछ में जनगणना कार्य शुरू, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Edited by AWADHESH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

टेढ़ागाछ में जनगणना कार्य शुरू, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

विज्ञापन

किशनगंज. टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में भारत की जनगणना 2017 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण व मकानों की गणना का कार्य शुरू हो गया. इस महत्वपूर्ण कार्य के सफल संचालन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है. बीडीओ सह चार्ज जनगरणाना पदाधिकारी अजय कुमार व कृषि पदाधिकारी सह सहायक चार्ज जनगणना पदाधिकारी आदिल अनवर ने विभिन्न पंचायतों और गांवों का दौरा कर जनगणना कार्य का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने हाटगांव व खानियाबाद पंचायत के कई गांवों में चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया. मौके पर मौजूद जनगणना कर्मियों, परगणकों व सुपरवाइजरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि कार्य में किसी प्रकार की त्रुटि न हो. अधिकारियों ने कर्मियों को पूरी सतर्कता व जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. बीडीओ अजय कुमार ने बताया कि जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य को सफल बनाने के लिए प्रखंड में कुल 265 परगणक व 43 सर्किल सुपरवाइजर की तैनाती की गयी है. वहीं सहायक चार्ज पदाधिकारी के रूप में आदिल अनवर को जिम्मेदारी सौंपी गयी है. उन्होंने कहा कि सटीक आंकड़े प्राप्त करने के लिए सभी कर्मियों को ईमानदारी व निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना आवश्यक है. प्रशासन लगातार क्षेत्र भ्रमण कर कार्यों की मॉनिटरिंग कर रहा है.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन