गोसवारा समिति ने धूमधाम से मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
Updated at : 09 Mar 2026 6:12 PM (IST)
विज्ञापन

स्थानीय गोसवारा समिति सह मनोरंजन क्लब के तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया
विज्ञापन
किशनगंज
स्थानीय गोसवारा समिति सह मनोरंजन क्लब के तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. नारी शक्ति को समर्पित इस कार्यक्रम में समाज की प्रतिष्ठित महिलाओं को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की गई. दीप प्रज्ज्वलन मुख्य अतिथि डॉ उर्मिला, विशिष्ट अतिथि कल्याण पदाधिकारी प्रीति कुमारी, गोसवारा समिति सह मनोरंजन क्लब के सचिव मिक्की साहा, वार्ड पार्षद गायत्री देवी, मीना त्रिपाठी एवं जूही दास मौजूद थी. क्लब द्वारा अतिथियों के स्वागत में परंपरा और सम्मान का संगम देखने को मिला. सभी आगत अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया.महिलाओं का सम्मान ही समाज की असली उन्नति
इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण जूही दास का सम्मान रहा. यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा में सफलता का परचम लहराने वाली जूही दास को क्लब की महिलाओं ने विशेष रूप से सम्मानित किया. उनकी इस उपलब्धि को जिले की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा बताया गया. इस अवसर पर क्लब के सदस्य, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे, जिन्होंने कार्यक्रम की सराहना की.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




