बीएसएफ जवानों ने पांजीपाड़ा रेलवे स्टेशन पर चलाया सफाई अभियान

Updated at : 06 May 2024 11:20 PM (IST)
विज्ञापन
बीएसएफ जवानों ने पांजीपाड़ा रेलवे स्टेशन पर चलाया सफाई अभियान

72 वीं बटालियन बीएसएफ के जवानों एवं पांजीपाड़ा रेलवे स्टेशन के कर्मचारियों के द्वारा एक घंटा श्रमदान किया. इसमें पांजीपाड़ा रेलवे स्टेशन और रेलवे ट्रैक की साफ-सफाई की गयी.

विज्ञापन

किशनगंज.देश में लांच हुई मेरी लाईफ एम्प्लीफिकेशन प्लानके तहत 6 मई से 12 मई तक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में सोमवार को 72 वीं बटालियन बीएसएफ के जवानों एवं पांजीपाड़ा रेलवे स्टेशन के कर्मचारियों के द्वारा एक घंटा श्रमदान किया. इसमें पांजीपाड़ा रेलवे स्टेशन और रेलवे ट्रैक की साफ-सफाई की गयी. बीएसएफ के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि स्वच्छता एक ऐसा महत्वपूर्ण अभियान है जो स्वयं, समाज, और पर्यावरण के लिए फायदेमंद है. यह बीमारियों के प्रसार को रोकता है और अच्छे स्वास्थ्य को सुरक्षित रखता है. स्वच्छता अभियान में 72वीं बटालियन बीएसएफ के कमांडेंट शैलेश कुमार सिन्हा, डिप्टी कमांडेंट शमशेर सिंह,डिप्टी कमांडेंट रवीन्द्र कुमार्, अधीनस्थ अधिकारी अन्य कार्मिक, रेलवे के एसएम एनके सिन्हा, पंजीपाड़ा ग्राम पंचायत की मेम्बर मंजु रानी व शांति रंजन शामिल हुई. बीएसएफ द्वारा आयोजित इस स्वच्छता अभियान के लिए रेलवे कार्मिकों और स्थानीय लोगों ने वाहिनी के प्रति आभार व्यक्त किया और वाहिनी की प्रशंसा की और भविष्य में अपना योगदान देने का आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन