पोठिया प्रखंड के 22 पंचायतों में भाजपा मंडल अध्यक्ष चयनित
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Dec 2024 8:31 PM
पूर्व निर्धारित तिथि व भाजपा प्रदेश समिति के निर्देश पर भाजपा मंडल अध्यक्षों का चयन किया गया.
पोठिया. पोठिया प्रखंड के बुधरा पंचायत स्थित 2 प्रोजेक्ट आजाद उच्च विद्यालय के खेल मैदान में शनिवार को पूर्व निर्धारित तिथि व भाजपा प्रदेश समिति के निर्देश पर भाजपा मंडल अध्यक्षों का चयन किया गया. पोठिया प्रखंड के 22 पंचायतों को तीन भागों में बूथ अनुसार बांट तीन मंडल, पोठिया, पहाड़कट्टा, व छत्तरगाछ बनाया गया।वहीं तीनो मंडल के अध्यक्षों का चयन नियमानुसार किया गया. शनिवार दोपहर अररिया जिला भाजपा अध्यक्ष व किशनगंज भाजपा मंडल अध्यक्ष चयन प्रभारी आलोक भगत के उपस्थित में तीनों मंडलों का चयन किया गया. जिसके तहत पोठिया मंडल अध्यक्ष के पद पर मनोज अग्रवाल, पहाड़कट्टा मंडल अध्यक्ष के पद पर राहुल यादव तथा छत्तरगाछ मंडल अध्यक्ष पद हेतु जयंत कुमार सिंह को सर्वसम्मति से चुना गया. इस दौरान पोठिया प्रखंड के 22 पंचायतों हेतु बनी मंडल से एक-एक डेलीगेट सदस्य का भी चयन किया गया, जिसके तहत पोठिया मंडल से विष्णु देव कुमार सिंह, पहाड़कट्टा मंडल से राजू राम तो वहीं छत्तरगाछ मंडल से शोभा रानी का चयन किया गया. इस दौरान बैठक में उपस्थित पूर्व जिला पार्षद सह वर्तमान 20 सूत्री सदस्य संजय उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा जमीन से जुड़ा परिवार है, इसे पार्टी समझना ही लोगों की भूल है, यही कारण है कि आज भी भाजपा के किसी भी पद पर बैठा,अध्यक्ष एक साधारण परिवार से जुड़ा है, इसी सिद्धांत को आगे बढ़ाते हुए आज पोठिया प्रखंड के तीनों मंडलों के अध्यक्षों का चयन किया गया, जो हमेशा पार्टी हित ओर समाज हित को सर्वापरी मानते हैं. आगे उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि हमारा उद्देश्य युवाओं को देश हित के पग पर आगे बढ़ाना है, इसके लिए भाजपा सभी युवाओं से आवाहन करती है कि भाजपा परिवार से जुड़े व अपने देश को विकाससील से विकसित देश की ओर अग्रसर करने में अपनी अहम भूमिका निभाएं. इस दौरान निर्णय लिया गया कि जिन बूथों पर अब तक बूथ समिति का गठन नही हुआ है, वहां अगले दो दिनों के अंदर समिति का गठन किया जाएगा. इधर नवमनोनीत तीनो मंडल अध्यक्षों ने सभी का आभार जताया और निष्ठापूर्वक कार्य करने की बात कही है. इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप, उपाध्यक्ष कोशल झा,वरिष्ट भाजपा नेता गोपाल मोहन सिंह, बीस सूत्री सदस्य संजय उपाध्याय, महिला भाजपा जिलाध्यक्ष अनुपमा ठाकुर, कृष्ना चैयरमेन, रायपुर मुखिया प्रतिनिधि धीरज दास, पूर्व मुखिया मो. सिराजुद्दीन, बुधरा उप मुखिया प्रतिनिधि शिवनाथ पासवान, खोगेन राय, शुशील कुमार सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










