किशनगंज पहुंचने पर बावा प्रमुख व अन्य का हुआ अभिनंदन

बीएसएफ वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन पूर्वी कमान कोलकाता डॉ प्रेमा गांधी व सरिता शर्मा, बावा प्रमुख, उत्तर बंगाल फ्रंटियर शुक्रवार को बीएसएफ सेक्टर मुख्यालय किशनगंज पहुंचीं.
किशनगंज.बीएसएफ वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन पूर्वी कमान कोलकाता डॉ प्रेमा गांधी व सरिता शर्मा, बावा प्रमुख, उत्तर बंगाल फ्रंटियर शुक्रवार को बीएसएफ सेक्टर मुख्यालय किशनगंज पहुंचीं. इनके साथ अन्य वरिष्ठ बावा सदस्य भी मौजूद थी. बावा प्रमुख, बीएसएफ सेक्टर मुख्यालय किशनगंज मोना औल के साथ अन्य वरिष्ठ बावा सदस्यों ने डॉ प्रेमा गांधी, बावा प्रमुख, बीएसएफ पूर्वी कमान कोलकाता का स्वागत किया. उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया. बावा प्रमुख, बीएसएफ पूर्वी कमान कोलकाता ने बीएसएफ किशनगंज सेक्टर के परिवार कल्याण केंद्र का दौरा किया . बीएसएफ कैंपस किशनगंज की प्रहरी संगिनियों के साथ बातचीत की. उन्होंने बीएसएफ किशनगंज की प्रहरी संगिनियों द्वारा किए गए सभी कार्यों का भी जायजा लिया. उन्होंने उनकी सराहना की, प्रोत्साहित किया और मार्गदर्शन किया. इसके बाद बीएसएफ कदमतला के लिए रवाना हुई.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




