दल्लेगांव पंचायत को मिली बड़ी सौगात : खुला सीएसपी, अब गांव में ही मिलेगी बैंकिंग सुविधा

सीएसपी के उद्घाटन अवसर पर मौजूद एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष गुलाम हसनैन व अन्य
दल्लेगांव पंचायत के लोगों के लिए एक बड़ी सौगात आई है. अब उन्हें बैंकिंग सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, क्योंकि भवानीगंज हाई स्कूल के सामने एक नया कस्टमर सर्विस प्वाइंट (सीएसपी) खोला गया है. इससे ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर ही कैश जमा, निकासी और धन हस्तांतरण जैसी सुविधाएं मिलेंगी.
किशनगंज : ठाकुरगंज प्रखंड की सुदूरवर्ती ग्राम पंचायत दल्लेगांव के लोगों को अब बैंकिंग सेवाओं के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी. भवानीगंज हाई स्कूल के सामने नए कस्टमर सर्विस प्वाइंट (सीएसपी) का उद्घाटन किया गया. इसके शुरू होने से पंचायतवासियों को अपने क्षेत्र में ही विभिन्न बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध होंगी.
सीएसपी का उद्घाटन एआईएमआईएम के किशनगंज जिला अध्यक्ष गुलाम हसनैन समेत अन्य अतिथियों ने फीता काटकर किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार वित्तीय समावेशन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. इससे लोगों का समय और यात्रा खर्च बचेगा तथा नकद निकासी, जमा, धन हस्तांतरण सहित अन्य बैंकिंग सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होंगी.
ग्रामीणों ने जताई खुशी
उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. सभी ने इसे दल्लेगांव पंचायत के विकास और ग्रामीणों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया.
ग्रामीणों ने कहा कि अब छोटी-छोटी बैंकिंग जरूरतों के लिए कादोगांव या ठाकुरगंज नहीं जाना पड़ेगा. सीएसपी शुरू होने से बैंकिंग सेवाएं पहले की तुलना में अधिक सुलभ और सुविधाजनक हो जाएंगी.
और पढ़ें : कीचड़ भरे रास्ते से निकली दूल्हे की बारात, धनगढ़ा पंचायत में सड़क की बदहाली ने फिर खोली विकास की पोल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










