मद्य निषेध और उत्पाद विभाग ने जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित:शाहपुर में कार्यक्रम आयोजित, बिहार सरकार के मंत्री रहे शामिल

Updated at : 17 Feb 2025 8:46 PM (IST)
विज्ञापन
मद्य निषेध और उत्पाद विभाग ने जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित:शाहपुर में कार्यक्रम आयोजित, बिहार सरकार के मंत्री रहे शामिल

मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के द्वारा आयोजित जागरुकता कार्यक्रम का बिहार सरकार में मंत्री रत्नेश सदा, पूर्व विधायक सह जदयू जिलाध्यक्ष मुजाहिद आलम, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया.

विज्ञापन

किशनगंज.कोचाधामन प्रखंड के हिम्मतनगर पंचायत अन्तर्गत शाहपुर हाट में मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के द्वारा आयोजित जागरुकता कार्यक्रम का बिहार सरकार में मंत्री रत्नेश सदा, पूर्व विधायक सह जदयू जिलाध्यक्ष मुजाहिद आलम, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया. इस अवसर पर मद्य निषेध अधीक्षक देवेन्द्र कुमार, डीपीएम जीविका सरस झा, अंचलाधिकारी कोचाधामन प्रभास कुमार, थाना अध्यक्ष कोचाधामन रंजय सिंह, जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बलराम दास एवं जदयू जिला उपाध्यक्ष मजलूम हक, मुखिया पुष्पा देवी, सरपंच प्रतिनिधि तैमूर अली,कौशल कुमार सिन्हा, नाहिद अंजर सहित बड़ी तादाद में जीविका दीदियां, विकास मित्र,तालीमी मरकज एवं ग्रामीण उपस्थित थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता किशनगंज मद्य निषेध अधीक्षक देवेन्द्र कुमार एवं मंच संचालन दीपक कुमार ने किया. उपस्थित मंत्री रत्नेश सदा, जदयू जिलाध्यक्ष मुजाहिद आलम, मद्य निषेध अधीक्षक देवेन्द्र कुमार, जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बलराम दास ने संबोधित किया. कार्यक्रम में मद्य निषेध विभाग के अधिकारियों द्वारा मंत्री रत्नेश सदा, पूर्व विधायक कोचाधामन सह जदयू जिलाध्यक्ष मुजाहिद आलम, मुखिया पुष्पा देवी, जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बलराम दास, डीपीएम जीविका सरस झा, अंचलाधिकारी कोचाधामन प्रभास कुमार का बुके देकर एवं शाल ओढ़ाकर स्वागत किया. कार्यक्रम में शानदार नाटक प्रस्तुति कर नशा के दुष्प्रभाव से लोगों को सचेत किया. मंत्री रत्नेश सदा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा दलित, महादलित, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा,अति पिछड़ा एवं महिलाओं के उत्थान के लिए किए गए कार्यों पर विस्तार से चर्चा किया. जदयू जिला अध्यक्ष मुजाहिद आलम ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पूरे बिहार में अप्रैल 2016 से पूर्ण शराब बंदी लागू करने के एतिहासिक फैसला का स्वागत किया. उन्होंने आगे कहा उन्होंने ये फैसला महिलाओं के आग्रह पर लिया. उन्होंने महिलाओं से शराब बंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सहयोग की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन