डीएम ने चयनित 12 महिला पर्यवेक्षिकाओं को दिया नियुक्ति पत्र

जिलाधिकारी तुषार सिंगला के द्वारा समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में संविदा के आधार पर चयनित कुल 12 महिला पर्यवेक्षिकाओं को नियुक्ति पत्र दिया गया.
किशनगंज .जिलाधिकारी तुषार सिंगला के द्वारा समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में संविदा के आधार पर चयनित कुल 12 महिला पर्यवेक्षिकाओं को नियुक्ति पत्र दिया गया. विदित हो कि डीएम की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय चयन समिति के निर्णयालोक में चयन समिति के द्वारा कुल 14 महिला पर्यवेक्षिकाओं का चयन किया गयाहै. नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में कुल दो चयनित महिला पर्यवेक्षिका अनुपस्थित थी.जिलाधिकारी ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी और अपने कर्तव्यों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करने को कहा. इस मौके पर आईसीडीएस के प्रोग्राम पदाधिकारी मो अजमल खुर्सीद , जिला जनसंपर्क पदाधिकारी(प्रशिक्षु) आतिफ इक़बाल एंव जिला प्रोग्राम कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










