नशे से दूर रहने की युवाओं से थानाध्यक्ष ने की अपील

Updated:
विज्ञापन

भारत–नेपाल सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से कोढ़ोबाड़ी थाना की पुलिस एवं एसएसबी के जवानों के द्वारा संयुक्त गश्त की गयी

विज्ञापन

दिघलबैंक

भारत–नेपाल सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से कोढ़ोबाड़ी थाना की पुलिस एवं एसएसबी के जवानों के द्वारा संयुक्त गश्त की गयी. इस दौरान सीमावर्ती गांव पलसा में ग्रामीणों के बीच नशामुक्ति एवं सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया. बैठक को संबोधित करते हुए कोढ़ोबाड़ी थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि नशा समाज के लिए एक गंभीर अभिशाप है. नशे की लत न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि परिवार, समाज और आने वाली पीढ़ी के भविष्य को भी अंधकार में धकेल देती है. उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की अपील की. थानाध्यक्ष ने सड़क सुरक्षा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है. उन्होंने हेलमेट पहनने, तेज गति से वाहन न चलाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी. वहीं एसएसबी के जवानों ने सीमा क्षेत्र में शांति, सौहार्द एवं सुरक्षा बनाए रखने में ग्रामीणों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया. ग्रामीणों को यह भी बताया गया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, तस्करी या असामाजिक तत्वों की सूचना तुरंत पुलिस या एसएसबी को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.बैठक के दौरान ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं रखीं, जिनके समाधान का आश्वासन प्रशासन की ओर से दिया गया. कार्यक्रम के अंत में पुलिस एवं एसएसबी अधिकारियों ने ग्रामीणों से नशामुक्त समाज के निर्माण और सड़क सुरक्षा नियमों के पालन में सहयोग की अपील की. इस संयुक्त पहल से क्षेत्र में सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता को भी बल मिला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
वसंत यादव

लेखक के बारे में

By वसंत यादव

वसंत यादव प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 03 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन