शांतिपूर्ण ढंग से सरस्वती पूजा मनाने की अपील

Updated at : 18 Jan 2026 8:07 PM (IST)
विज्ञापन
शांतिपूर्ण ढंग से सरस्वती पूजा मनाने की अपील

सरस्वती पूजा को लेकर रविवार को कोचाधामन थाने परिसर में शांति समिति की बैठक की गयी

विज्ञापन

कोचाधामन सरस्वती पूजा को लेकर रविवार को कोचाधामन थाने परिसर में शांति समिति की बैठक की गयी. बैठक में थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह ने लोगों से सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण माहौल में मनाने का आह्वान किया. बैठक में पूजा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से मिले निर्देशों से उन्होंने लोगों को अवगत कराते हुए कहा कि पूजा के आयोजन के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है. प्रतिमा का विसर्जन निर्धारित समय एवं चिन्हित घाट पर ही किया जाए. इस दौरान डीजे बजाने पर प्रतिबंध रहेगा. बैठक में सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष तनवीर कमाल, अय्यूब आलम, मुखिया अबू नसर मुखिया नसीम अख्तर, शफीर आलम, सरफराज राही, उप मुखिया प्रतिनिधि नुरुल हक समेत कई जनप्रतिनिधि एवं समाज के गणमान्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन