ePaper

गर्भवती के लिए जीवन रक्षक साबित होती है एम्बुलेंस: सीएम

Updated at : 09 Mar 2026 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
गर्भवती  के लिए जीवन रक्षक साबित होती है एम्बुलेंस: सीएम

स्वास्थ्य सेवाओं की प्रभावी व्यवस्था केवल अस्पतालों और चिकित्सकों तक सीमित नहीं होती, बल्कि मरीजों को समय पर अस्पताल तक पहुंचाने वाली एम्बुलेंस सेवा भी देती है

विज्ञापन

फोटो 4 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखा कर रवाना करते सीएस

-सिविल सर्जन ने हरि झंडी दिखाकर किया एम्बुलेंस रवाना

-गर्भवती माताओं, दुर्घटना पीड़ितों और गंभीर मरीजों को मिलेगी त्वरित एवं निःशुल्क चिकित्सा सहायता

-जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में एम्बुलेंस सेवा का मजबूत नेटवर्क

किशनगंज

स्वास्थ्य सेवाओं की प्रभावी व्यवस्था केवल अस्पतालों और चिकित्सकों तक सीमित नहीं होती, बल्कि मरीजों को समय पर अस्पताल तक पहुंचाने वाली एम्बुलेंस सेवा भी देती है. विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं, दुर्घटना पीड़ितों, गंभीर रोगियों और दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए एम्बुलेंस जीवन और मृत्यु के बीच की दूरी को कम करने का कार्य करती है. इसी दिशा में जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पौआखाली तथा टेढ़ागाछ रेफरल स्वास्थ्य केंद्र को एक-एक बेसिक लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस उपलब्ध कराई गई है. इन नई एम्बुलेंसों को सिविल सर्जन डॉ. राज कुमार चौधरी ने हरि झंडी दिखाकर संबंधित स्वास्थ्य संस्थानों के लिए रवाना किया. इस अवसर पर सिविल सर्जन ने कहा कि इन एम्बुलेंसों के संचालन से दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को समय पर अस्पताल तक पहुंचाने में बड़ी सहूलियत मिलेगी.

सिविल सर्जन डॉ राज कुमार चौधरी ने कहा कि एम्बुलेंस सेवा केवल एक वाहन नहीं, बल्कि यह आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा की जीवनरेखा है. उन्होंने बताया कि जिले में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं सीमावर्ती क्षेत्र हैं, जहां से मरीजों को अस्पताल तक पहुंचने में समय लगता है. ऐसी परिस्थितियों में निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव के लिए अस्पताल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. इसके साथ ही दुर्घटना, हृदयाघात, गंभीर बीमारी या अन्य आपात स्थितियों में मरीजों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में यह सेवा अत्यंत प्रभावी सिद्ध होती है.

जिले में एम्बुलेंस सेवा का विस्तृत नेटवर्क

जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ मुनजिम ने बताया कि जिले में एम्बुलेंस सेवा को सुदृढ़ बनाने के लिए विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में उन्नत और बेसिक जीवन रक्षक एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई है. वर्तमान में दिघलबैंक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक उन्नत जीवन रक्षक एम्बुलेंस तथा तीन बेसिक जीवन रक्षक एम्बुलेंस, ठाकुरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक उन्नत जीवन रक्षक एम्बुलेंस तथा तीन बेसिक जीवन रक्षक एम्बुलेंस, तथा पोठिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक उन्नत जीवन रक्षक एम्बुलेंस और दो बेसिक जीवन रक्षक एम्बुलेंस उपलब्ध हैं.इसी प्रकार टेढ़ागाछ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो बेसिक जीवन रक्षक एम्बुलेंस, कोचाधामन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक उन्नत जीवन रक्षक एम्बुलेंस तथा दो बेसिक जीवन रक्षक एम्बुलेंस, किशनगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक उन्नत जीवन रक्षक एम्बुलेंस, तथा बहादुरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक उन्नत जीवन रक्षक एम्बुलेंस और दो बेसिक जीवन रक्षक एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध है.वहीं सदर अस्पताल किशनगंज में तीन उन्नत जीवन रक्षक एम्बुलेंस और पांच बेसिक जीवन रक्षक एम्बुलेंस संचालित हैं. इसके अतिरिक्त जिले में दो मोर्चरी वाहन भी उपलब्ध हैं, जिनका उपयोग विशेष परिस्थितियों में किया जाता है.

नई एम्बुलेंस से आपातकालीन सेवा की क्षमता बढ़ेगी

एम्बुलेंस सेवा के क्लस्टर लीडर मो आसिफ रहमानी ने बताया कि नई एम्बुलेंस मिलने से जिले में आपातकालीन चिकित्सा सेवा की क्षमता और मजबूत होगी.

जिलाधिकारी विशाल राज ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है. उन्होंने बताया कि एम्बुलेंस सेवाओं के विस्तार से दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी. उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि किसी भी आपात स्थिति में निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा का उपयोग करें,

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन