ePaper

नपं के कार्यों में अनियमितता का आरोप

Updated at : 11 Jun 2025 12:30 AM (IST)
विज्ञापन
नपं के कार्यों में अनियमितता का आरोप

नपं के कार्यों में अनियमितता का आरोप

विज्ञापन

ठाकुरगंज. भाजपा जिला प्रवक्ता कौशल किशोर यादव ने ठाकुरगंज नगर पंचायत के कार्यो में बरती जा रही अनियमितता पर सवाल उठाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है. बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर उन्होंने कई बिंदुओं पर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी और मुख्य पार्षद को घेरा, इस दौरान उन्होंने मुख्य रूप से वार्ड संख्या 10 में अवस्थित हटिया में चल रहे निर्माण कार्य में अनियमितता के साथ नगर के विभिन्न वार्डो में हुए विकास कार्यो की गुणवत्ता पर सवाल उठाये. इस दौरान उन्होंने ठाकुरगंज हटिया में हो रहे निर्माण को पूरी तरह भ्रष्टाचार की भेंट चढने का आरोप लगाया., सवालिया लहजे में उन्होंने पूछा कि आखिर किस मद से करोड़ों की राशि से दुकानों का निर्माण हो रहा है. उन्होंने नगर की सफाई व्यवस्था पर भी सवाल उठाया. वही नल जल की चिंता जनक स्थिति पर जांच की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन