ePaper

जांच के नाम पर मारपीट का आरोप

Updated at : 02 Sep 2025 7:43 PM (IST)
विज्ञापन
जांच के नाम पर मारपीट का आरोप

सूचना मालिक को देने के बाद ठाकुरगंज अस्पताल में अपना इलाज कराया

विज्ञापन

ठाकुरगंज एनएच 327 ई पर वाहन परिचालन करना वाहन चालको के लिए मुसीबत बनता जा रहा है . सोमवार देर शाम अररिया से बंगाल जा रहे एक ट्रक चालक ने परिवहन विभाग के धिकारियों पर जांच के नाम पर मारपीट का आरोप लगाया है. इस बाबत चालक परवेज हबीपुर पूर्णिया का निवासी है वाहन संख्या डब्लू बी 45-7756 का चालक है उसने आरोप लगाया है कि सोमवार संध्या समय जब अररिया से वाहन खाली करके बंगाल जा रहा था. अचानक मद्धनिषेध चेकपोस्ट के समीप बीआर 37 पी 4817 वाहन नंबर के साथ परिवहन विभाग के कुछ अधिकारी खड़े थे जिन्होंने जांच के नाम पर वाहन रूकवाई. मेरे उतरते ही हाथ में लिए लाठी से पीटने लगे जिससे मेरे पीठ और हाथ संग शरीर के अन्य हिस्सो पर काफी चोटे आई. जिसकी सूचना मालिक को देने के बाद ठाकुरगंज अस्पताल में अपना इलाज कराया. पीड़ित ने बताया कि मंगलवार को इसकी लिखित शिकायत गलगलिया थाने में की है. घटना के सबंध में डीटीओ का पक्ष जानने हेतू उनके दूरभाष पर संपर्क किया गया तो उनका फ़ोन पहुंच से दूर बता रहा था. वही एमभीआई अधिकारी तरूण दास के दूरभाष पर संपर्क करने पर उन्होंने स्वीकार किया कि डीटीओ के साथ वाहन जांच में संध्या समय गलगलिया थाना क्षेत्र गए थे लेकिन मारपीट की घटना से इनकार किया. वही दूसरी ओर गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने किसी ड्राईवर के आवेदन देने के मामले से इनकार किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन