एमआईएम ने इफ्तार पार्टी का किया आयोजन

Updated:
विज्ञापन
एमआईएम ने  इफ्तार पार्टी का किया आयोजन

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की ओर से गुरुवार शाम रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. पार्टी के सीमांचल युवा संगठन प्रभारी गुलाम हसनेन की तरफ से दिए गए इस इफ्तारी पार्टी में भातगांव मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना सिंह भी शामिल हुए.

विज्ञापन

ठाकुरगंज. ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की ओर से गुरुवार शाम रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. पार्टी के सीमांचल युवा संगठन प्रभारी गुलाम हसनेन की तरफ से दिए गए इस इफ्तारी पार्टी में भातगांव मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना सिंह भी शामिल हुए. गलगलिया में दिए गए इस इफ्तार में कई प्रमुख लोगों ने शिरकत की. सभी लोगों ने एक साथ बैठकर रोजा इफ्तारी की. इस दौरान देश-दुनिया के अमन की दुआएं भी मांगी गईं. इस दौरान मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना सिंह ने कहा की हिन्दू-मुस्लिम एकता और सामाजिक सौहार्द के लिए ऐसे आयोजन जरूरी हैं. उन्होंने कहा कि हर समुदाय के लोग एक-दूसरे के त्योहारों में शामिल होकर आपसी एकता मजबूत करते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन