ePaper

पुलिस ने फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Updated at : 23 Jan 2026 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

पोठिया थाना की पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर दो वारंटी को गिरफ्तार किया है

विज्ञापन

पहाड़कट्टा पोठिया थाना की पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर दो वारंटी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार वारंटी अंजार पिता नजीरुद्दीन ग्राम बाघमारा एवं जफरुल पिता तजमुल ग्राम माटीगारा तैयबपुर का रहने वाला है. ये आरोपित लंबे समय से न्यायालय में लंबित मामलों में फरार चल रहे थे, जिनके विरुद्ध वारंट जारी किया गया था. गुरुवार की देर रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों वारंटी अपने-अपने गांव में मौजूद है. सूचना के सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष अंजय अमन के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई. इस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों वारंटियों को अलग-अलग गांव से गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद दोनों वारंटियों को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया. न्यायालय ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. थानाध्यक्ष अंजय अमन ने कहा कि न्यायालय के आदेशों का पालन करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी. फरार वारंटियों व अपराधियों के विरुद्ध पुलिस का यह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि आम जनता में सुरक्षा का भाव बना रहें. गिरफ्तारी अभियान में थानाध्यक्ष अंजय अमन, एसआई सुजीत कुमार, एसआई विकास कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन