टॉप टेन में शामिल फरार शातिर अपराधी गिरफ्तार

टॉप टेन में शामिल फरार शातिर अपराधी गिरफ्तार
किशनगंज. किशनगंज पुलिस एवं एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में जिले के टॉप-10 बदमाशों की लिस्ट में शामिल अब्बास को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. शनिवार की शाम पकड़े गए आरोपित के विरुद्ध कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. मिली जानकारी के अनुसार दो वर्ष पूर्व बहादुरगंज थाना क्षेत्र में बहादुरगंज थाना कांड 51/21 के आरोपित अब्बास नंदनियां थाना रौटा पूर्णिया को फरार दिखाते हुए विरूद्ध आरोप पत्र संख्या 348/23 समर्पित किया गया था. उक्त कांड में फरार चल रहे आरोपित के विरुद्ध गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा था. बीते 27 अप्रैल को गुप्त सूचना पर पुलिस एवं एसटीएफ की संयुक्त छापेमारी में नंदनियां थाना रौटा पूर्णिया से उक्त आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. मिली जानकारी के अनुसार आरोपित पर बहादुरगंज थाना कांड संख्या 51/21, बायसी थाना कांड संख्या 215/09, रौटा थाना कांड संख्या 83/11, अनगढ़ थाना कांड संख्या 45/05, कोचाधामन थाना कांड संख्या 167/09 के तहत आपराधिक मामले दर्ज है. छापेमारी टीम में बहादुरगंज थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन,अवर निरीक्षक प्रिन्स कुमार, एसटीएफ पटना व डीआईयू की टीम शामिल थी. एसपी सागर कुमार ने बताया कि दो पकड़े गए आरोपित अब्बास जिले के टॉप-10 बदमाशों की लिस्ट में शामिल था और उसका लंबा अपराधिक इतिहास भी रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










